फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   primary school teacher in Lucknow was suspended for marrying for second time

भरोसे का ऐसा सिला: शिक्षक की करतूत से घरवाले शर्मसार... सच पता चला तो पत्नी-बच्चे को करता टॉर्चर; गिरी गाज

Thu, 19 Dec 2024 02:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Dec 2024 02:04 PM IST
सार

राजधानी में शिक्षक की करतूत से घरवाले शर्मसार हो गए। सच सुना तो हक्का-बक्का रह गए। विरध करने पर पत्नी-बच्चे को टॉर्चर करने लगा। उसे बीएसए ने निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
primary school teacher in Lucknow was suspended for marrying for second time
दूसरी शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात एक प्राइमरी के शिक्षक को दूसरी शादी करने के आरोप में बुधवार को निलंबित कर दिया गया। पहली पत्नी का आरोप है कि उसके शिक्षक पति ने दूसरी पत्नी के बच्चों के नामों को भी अपनी सरकारी सेवा पुस्तिका पर चढ़वा दिया है। 

विज्ञापन


मामले में आरोपी शिक्षक को बीएसए की ओर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। इस पर वह जवाब नहीं दे पाया है। जवाहर नवोदय विद्यालय में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर तैनात सोमा चौरसिया ने बेसिक शिक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराया। 

विज्ञापन

सेवा पुस्तिका में दर्ज करवा लिया नाम

बताया कि उनके पति विजय कुमार चौरसिया प्राथमिक विद्यालय भट्ठी बरकतनगर गोसाईगंज में तैनात हैं। वह रोजाना उसके साथ शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना देने के साथ बेटे को मारते पीटते हैं। वहीं दूसरी पत्नी के चारों बच्चों का नाम भी सेवा पुस्तिका में दर्ज करवा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा निदेशालय में की गई थी शिकायत

इस संबंध में आरोपी शिक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया तो कोई जवाब उसकी ओर से नहीं दिया गया है। बीएसए राम प्रवेश ने बताया शिक्षक की पत्नी की ओर से एक शिकायत बेसिक शिक्षा निदेशालय में की गई थी। इसके बाद ये कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed