फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan News: Priest of Ramjanmbhoomi and 16 police men found corona positive in Ayodhya.

CoronaVirus Positive Case in Ayodhya: अयोध्या में भूमिपूजन कार्यक्रम पर कोरोना का संकट, राम जन्मभूमि के पुजारी सहित 14 सुरक्षाकर्मी संक्रमित

Thu, 30 Jul 2020 02:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 Jul 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan News: Priest of Ramjanmbhoomi and 16 police men found corona positive in Ayodhya.
अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन: अयोध्या (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

अयोध्या में भूमिपूजन की तैयारियों को कोरोना संकट प्रभावित कर रहा है। गुरुवार को राम जन्मभूमि के पुजारी प्रदीप दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदीप दास राम जन्मभूमि के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के शिष्य हैं। उनके अलावा, राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात 14 सुरक्षाकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन


संक्रमित पाए जाने के बाद प्रदीप दास व सुरक्षाकर्मियों को प्रशासन ने आइसोलेट कर दिया है। बता दें कि अयोध्या में पांच अगस्त को भूमि पूजन होने वाला है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित करीब 200 लोग शामिल होंगे। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा जिसकी जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक मुश्किल खड़ी कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि, आयोजन को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामभक्तों से अपील की है कि वह पांच अगस्त को अयोध्या न आएं और दूरदर्शन पर ही कार्यक्रम का प्रसारण देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने लोगों से अपील की है कि भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए व्यग्र न हों। दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण देखें और शाम को अपने घर पर दीपक जलाकर इस दिव्य व भव्य अवसर का स्वागत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed