फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priest murdered his wife, police arrested

पुजारी ने ही की थी पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2020 03:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 08 Oct 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Priest murdered his wife, police arrested
हथकड़ी - फोटो : social media
बंथरा के बेंती गांव स्थित नागेश्वर मंदिर के पुजारी दीप नारायण द्विवेदी की पत्नी 46 वर्षीय दीपिका की हत्या में गुरुवार को पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार किया है।  बीते 27 सितंबर को दीपिका की गला दबा कर हत्या कर दी गई थी। गुरूवार को डीसीपी सेंट्रल की टीम ने हत्या का खुलासा किया। बताया गया कि पुजारी दीप नारायण ने ही पहली  पत्नी की गला दबाकर हत्या की और इसे लूट का रूप देने की कोशिश की । पुजारी की दूसरी शादी के बाद से ही पति- पत्नी में विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन


बीते 27 सितंबर को सुबह परिवारीजनों ने मंदिर से सटे पुजारी के मकान के आंगन में औंधे मुंह शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। मकान के पिछले दरवाजे में सेंध लगी हुई थी और बक्सों व आलमारियों में रखा सामान बिखरा था। परिवारीजनों ने लूटपाट के दौरान दीपिका की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई। 
विज्ञापन


उधर, पुजारी ने दीपिका के अलावा उसकी सगी भतीजी कुसुम से भी शादी की थी। परिवार में अक्सर कलह व झगड़ा होता था। 

डीसीपी सेंट्रल सोमेन बर्मा ने बताया कि दीप नारायण द्विवेदी के साथ उसकी पहली पत्नी दीपिका के अलावा दूसरी पत्नी कुसुम तथा उनके दो-दो बेटे रहते हैं। दीपिका भी पति के साथ ही नागेश्वर मंदिर में साफ-सफाई व पूजा-पाठ करती थीं। दीप, कुसुम और उनके बच्चे घर के बाहर बने हनुमान मंदिर के चबूतरे पर सोते हैं जबकि दीपिका भीतर अकेले सोती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह कुसुम नित्यक्रिया के लिए मकान के बाहर बने शौचालय में गई तो दीवार की ईंटें निकली देख शोर मचाया। परिवारीजन घर के भीतर पहुंचे तो आंगन में दीपिका का शव पड़ा देख कोहराम मच गया। सूचना पाकर बंथरा इंस्पेक्टर रमेश सिंह के साथ ही डीसीपी सेंट्रल और एडीसीपी सेंट्रल चिरंजीव नाथ सिन्हा और एसीपी कृष्णानगर हरीश सिंह भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। दो कमरों में रखे बक्से और आलमारियां खुली थीं व उनमें रखा सामान चारों तरफ बिखरा हुआ था। ग्रामीणों ने लूटपाट के दौरान दीपिका की गला दबाकर हत्या कर शक जताया। परिवारीजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है जिस पर केस दर्ज किया गया था। 

पुलिस ने बताया कि दीप नारायण ने दीपिका की सगी भतीजी कुसुम से 18 साल पहले शादी की थी। दूसरी शादी को लेकर उनके परिवार में काफी बवाल हुआ था। तनाव और झगड़े के चलते वह अपना पुश्तैनी मकान छोड़कर दोनों पत्नियों के साथ नागेश्वर मंदिर के बगल में मकान बनवाकर रह रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर घर से लड़ाई-झगड़े की आवाजें आती थीं।


पुजारी के घर पर पत्नी की गला दबाकर हत्या हुई। घर के बक्सों और मंदिर के दरवाजे के ताले टूट गए लेकिन बाहर बरामदे में सो रहे पुजारी व उनकी दूसरी पत्नी और चार बच्चों को पता ही नहीं लगा। पुलिस यह विश्वास करने को तैयार नहीं कि वारदात अगर बदमाशों ने की तो कोई शोर-शराबा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed