{"_id":"6941c33298c523670c0c24a0","slug":"priest-molested-a-girl-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1520071-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुजारी ने की बच्ची से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुजारी ने की बच्ची से छेड़छाड़
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर इलाके में पुजारी शिवबरन पर आठ वर्ष की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मासूम की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी गाजीपुर ने बताया कि मूल रूप से सीतापुर निवासी बच्ची परिवार के साथ इंदिरानगर में रहती है। उसके घर के पास के मंदिर में बाराबंकी के देवा शीशेपारा का शिवबरन पुजारी है। आरोप है कि सोमवार शाम छह बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच आरोपी वहां पहुंचा और उसे बहलाकर साथ ले गया। फिर मंदिर के पास उससे छेड़छाड़ की। बच्ची किसी तरह भागकर घर पहुंची और घरवालों को पूरी बात बताई। उसकी मां ने इंदिरानगर थाने में शिवबरन के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।