{"_id":"74b037d3db78d67c036f0336fe3b46c0","slug":"price-rise-gone-up-in-nda-s-rule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई को लेकर सपा ने मोदी सरकार पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई को लेकर सपा ने मोदी सरकार पर किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 16 Oct 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि अच्छे दिन लाने का वादा कर भाजपा सत्ता में तो आ गई लेकिन उसने अच्छे दिन सिर्फ अपने लिए ही रिजर्व कर लिए हैं।
विज्ञापन
वादा था कि कुर्सी पर बैठते ही महंगाई पर रोक लगा देंगे। लेकिन भाजपा राज में महंगाई सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती जा रही है।
यह नए तरीके का गवर्नेस है जिसमें गरीब और गरीब होता जा रहा है जबकि अमीरों की अमीरी बढ़ती जा रही है। गैर बराबरी और शोषण का नया फार्मूला उदारवाद की ओट में खूब फल रहा है।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा, सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने महंगाई रोकने के लिए केंद्र सरकार को डॉ. लोहिया की दाम बांधो नीति अपनाने को कहा था लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
यदि आय-व्यय के बीच संतुलन की नीति अपनाई गई होती तो आज मंहगाई की मार न होती।