{"_id":"60f004e796e61f49961cbaa0","slug":"price-of-tomato-go-up-in-just-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: टमाटर हुआ 'लाल', दो दिनों में भाव 30 से 50 रुपये प्रति किलो पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: टमाटर हुआ 'लाल', दो दिनों में भाव 30 से 50 रुपये प्रति किलो पहुंचा
Thu, 15 Jul 2021 03:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 15 Jul 2021 03:20 PM IST
सार
फुटकर सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि आवक कम होने से दाम चढ़े हैं। दुबग्गा सब्जी मंडी में आढ़ती लाला यादव ने कहा कि शनिवार और रविवार को माल ज्यादा आने से उत्पादकों ने गाड़ियां रोक ली। दो दिन बाद गाड़ियां आईं तो टमाटर खत्म हो चुका था। आवक कम होने से मंगलवार को थोक में टमाटर 35-40 रुपये में बिका।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
टमाटर के भाव में दो दिनों से जबरदस्त तेजी आई है। रविवार तक 30 रुपये किलो में मिलने वाला टमाटर मंगलवार और बुधवार को फुटकर में 40-50 रुपये किलो तक बिका। फुटकर सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि आवक कम होने से दाम चढ़े हैं।
विज्ञापन
दुबग्गा सब्जी मंडी में आढ़ती लाला यादव ने कहा कि शनिवार और रविवार को माल ज्यादा आने से उत्पादकों ने गाड़ियां रोक ली। दो दिन बाद गाड़ियां आईं तो टमाटर खत्म हो चुका था। आवक कम होने से मंगलवार को थोक में टमाटर 35-40 रुपये में बिका।
विज्ञापन
कल्याणपुर मंडी से सब्जी लाने वाले विजय अग्रवाल ने कहा कि दाम 40 से 50 रुपये रहे। भूतनाथ मंडी के अब्दुल राईनी, सिंकदरबाग में सब्जी लगाने वाले ने बताया कि मंगलवार को टमाटर 50 रुपये में बिका।
विज्ञापन
राजाजीपुरम के सब्जी विक्रेता दिलीप ने कहा कि मंडी में टमाटर 25-30 रुपये बिक रहा था, मंगलवार से दाम 40-50 रुपये हो गए।