फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Price of sugarcane seeds go down.

UP News: गन्ने के प्रमाणिक बीज के मूल्य में कमी, गन्ना आयुक्त ने जारी किए निर्देश

Sat, 15 Apr 2023 05:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 Apr 2023 05:55 PM IST
सार

यूपी में गन्ने के प्रमाणिक मूल्यों में कमी की गई है। इस संबंध में गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Price of sugarcane seeds go down.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

अपर मुख्य सचिव, चीनी एवं गन्ना विकास संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि किसान हित में गन्ने की कई नवीन किस्मों के दाम कम किए गए है। किस्म कोशा.13235 एवं को.15023 के अभिजनक बीज गन्ने की निर्धारित दरों में कमी की गई है। अब ये गन्ना किस्में उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर से सम्बद्ध केन्द्रों एवं चीनी मिल फार्मा से मात्र  850 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर तथा प्रदेश में स्थित इसके अन्य केन्द्रों एवं सहकारी व निजी चीनी मिल फार्मा पर वैज्ञानिकों की देख-रेख में नवीन किस्म का अभिजनक बीज गन्ना तैयार किया जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा ने मेयर पद के लिए कुल छह उम्मीदवार घोषित किए, अब तक 15 प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव के लिए डिजिटल दुनिया तैयार, गजब होगा प्रचार, राजनीतिक दलों की तैयारी पूरी


इसका वितरण प्रदेश में उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर द्वारा गन्ना विकास परिषदों के माध्यम से कृषकों में किया जाता है। नवीन गन्ना किस्म कोशा.13235 की दर 1275 रुपये प्रति क्विंटल थी उसे कम करके 850 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसी तरह को.15023 की दर 1700 प्रति क्विंटल से कम करके 850 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इस संबंध में सभी केन्द्रों को विस्तृत दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

दोनों किसमें हैं बहुत बेहतर
आयुक्त ने बताया कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गेहूं की कटाई के बाद गन्ने की बोआई की जाती है। गन्ने की इन दोनों किस्मों में शीघ्र बढ़वार एवं अधिक उत्पादन की क्षमता है। ये दोनों किस्में देर-बसंत की बोआई के लिए उत्तम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed