{"_id":"5ef4587e09c3fd27142c8869","slug":"price-of-chinese-mobiles-and-electronic-items-increased-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में रुका चीनी माल, लखनऊ में कीमतों में जबरदस्त उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में रुका चीनी माल, लखनऊ में कीमतों में जबरदस्त उछाल
Thu, 25 Jun 2020 01:30 PM IST
ishwar ashish
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
नाका में मोबाइल की दुकान पर ग्राहक
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में बुधवार को चीनी मोबाइल, एसेसरीज, एलईडी सहित इलेक्ट्रॉनिक आइटम के थोक व फुटकर कीमतों में जबरदस्त उछाल आया। कारोबारियों ने इसकी वजह चीन से आए माल को मुंबई पोर्ट पर कस्टम की ओर से रोका जाना बताया। दिल्ली से होलसेल कीमत बढ़ाने की सूचना लखनऊ पहुंची तो तत्काल मोबाइल से लेकर अन्य आइटम की कीमतों में 15 से 150 फीसदी तक की वृद्धि कर दी गई।
विज्ञापन
इसका सबसे ज्यादा असर नाका बाजार पर दिखा, जहां से प्रदेश के 20 जनपदों के रिटेलर और ग्राहक सीधे इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदते हैं। सबसे अधिक बढ़ोतरी मोबाइल की मेमोरी कार्ड की कीमत में हुई। रिटेल में 200 रुपये में बिकने वाला कार्ड बुधवार को 500 तक में बिका।
विज्ञापन
वहीं, चीनी खिलौनों की कीमतें 25 से 50 फीसदी तक बढ़ीं। ऑनलाइन पढ़ाई के चलते एलईडी की मांग दोगुनी हो गई है। हालांकि, सप्लाई न होने से ये ग्राहकों को मिल नहीं पा रही है। वहीं, स्वदेशी और चीनी 32 इंच एलईडी, जो पहले छह हजार में मिल जाती थी, उसकी कीमत होलसेल में आठ हजार रुपये तक पहुंच गई है। ऐसे में रिटेलर को यह एलईडी 8000 से अधिक कीमत में बेचनी पड़ रही है। नाका परिचित व्यापार मंडल के अध्यक्ष व कारोबारी सतपाल सिंह मीत ने बताया कि जब रिटेलर महंगी कीमत में एलईडी खरीदेगा तो उसी हिसाब से उसे बेचेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
बढ़ा दिए मोबाइल के दाम
लखनऊ मोबाइल एसो. अध्यक्ष नीरज जौहर ने बताया कि दो कंपनियों ने मोबाइल के दाम बढ़ा दिए। इसके बाद 7500 रुपये वाला मोबाइल 8000 और 8000 में मिल रहा मोबाइल 8500 रुपये का हो गया। दाम बढ़ाने का कारण नहीं बताया गया।
कस्टम ने रोकी चीन से आए सामान की खेप
लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री पवन मनोचा ने बताया कि चीन से आए माल की खेप को मुंबई के पोर्ट पर कस्टम ने रोक दिया है। इसकी सूचना मुंबई और दिल्ली में बैठे बड़े कारोबारियों को मिली तो उन्होंने लखनऊ सहित सभी बाजारों में मोबाइल सहित कई आइटम की होलसेल कीमत बढ़ाने का संदेश भेजा। इसके बाद होलसेल व रिटेल कारोबारियों ने तत्काल कीमत बढ़ा ली।
एसेसरीज की फुटकर कीमत (रुपये में)
आइटम पहले अब
ट्राईपॉड 1160 2000
मेमोरी कार्ड 200 500
पेनड्राइव 300 350
बैटरी 120 150
चार्जर 40 60
हैंड फ्री 30 50
स्क्रीन गार्ड 30 60
कवर 25 50
कस्टम ने रोकी चीन से आए सामान की खेप
लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री पवन मनोचा ने बताया कि चीन से आए माल की खेप को मुंबई के पोर्ट पर कस्टम ने रोक दिया है। इसकी सूचना मुंबई और दिल्ली में बैठे बड़े कारोबारियों को मिली तो उन्होंने लखनऊ सहित सभी बाजारों में मोबाइल सहित कई आइटम की होलसेल कीमत बढ़ाने का संदेश भेजा। इसके बाद होलसेल व रिटेल कारोबारियों ने तत्काल कीमत बढ़ा ली।
एसेसरीज की फुटकर कीमत (रुपये में)
आइटम पहले अब
ट्राईपॉड 1160 2000
मेमोरी कार्ड 200 500
पेनड्राइव 300 350
बैटरी 120 150
चार्जर 40 60
हैंड फ्री 30 50
स्क्रीन गार्ड 30 60
कवर 25 50