{"_id":"5f2025a88ebc3ea0a7083535","slug":"price-of-a-goat-for-bakreed-is-one-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: कुर्बानी के लिए बकरे की कीमत लगाई एक करोड़ रुपये, ये है खास बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: कुर्बानी के लिए बकरे की कीमत लगाई एक करोड़ रुपये, ये है खास बात
Tue, 28 Jul 2020 06:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Jul 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
अपने बकरे के साथ खुर्शीद आलम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद पर्व करीब आते ही कुर्बानी देने के लिए बकरे की कीमतें भी बढ़ने लगी है। एक ऐसा ही मामला खैराबाद के तुर्कपट्टी में सामने आया है, जहां पर मोहल्ले के निवासी खुर्शीद आलम ने अपने बकरे की कीमत एक करोड़ लगा दी है।
विज्ञापन
उनका दावा है कि उनके बकरे पर लिल्लाह लिखा है। इसलिए उसकी कीमत एक करोड़ मांग रहे हैं। खुर्शीद ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर बकरे की वायरल हो रही तस्वीर का जिक्र करते हुए कहा है कि जिस बकरे की तस्वीर वायरल हो रही है, उसके माथे पर चांद बना हुआ है। उसकी कीमत डेढ़ करोड़ मांगी जा रही है। उनके बकरे पर तो लिल्लाह लिखा है।
विज्ञापन
बताया कि बहराइच जिले से एक लाख रुपये की कीमत लगाई भी जा चुकी है, लेकिन वह इतने पैसे में देने को तैयार नहीं है। खुर्शीद आलम उम्मीद की आस में अल्लाह से दुआ कर रहे हैं कि काश कोई भी अल्लाह का बंदा उनके बकरे की कीमत दे दे। हालांकि, मौलाना इस दावे से इत्तेफाक नहीं रखते हैं।
विज्ञापन