फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   price increase for vegitables

आटा, दाल और सब्जियां महंगी

Thu, 17 Oct 2019 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
price increase for vegitables
लखनऊ। महंगाई की मार से आम आदमी परेशान है। आटा-दाल से लेकर सब्जियों तक के भाव बढ़े हुए हैं। इससे आम आदमी की थाली से पौष्टिक सब्जियां गायब होने लगी हैं। लहसुन, प्याज, टमाटर से लेकर दाल व चीनी तक के रेट पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में नर्स अंजू रावत ने बताया कि सब्जियों व आटे-दाल केभाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे गृहस्थी चलाने में मुश्किलें पेश आ रही है। खासकर सब्जियों में लहसुन, टमाटर व प्याज के दामों से असुविधाएं हो रही हैं। ऐसे में सरकार को रेट नियंत्रण में करने के ठोस कदम उठाने चाहिए। वहीं मड़ियाव निवासी मीना शुक्ला ने बताया कि गली में जो सब्जी वाला आता है, वह तो तय रेट से भी महंगी देता है। इतना ही नहीं महंगाई का असर जल्द ही होटलों व रेस्टारेंट पर भी देखने को मिलेगा। हालांकि, कई रेस्टोरेंट व होटलों ने खाने से प्याज व लहसुन को ही बाहर कर दिया है। किराना व्यापारी राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अगर पिछले 15 दिनों की बात करें तो दालों के भाव में चढ़ाव देखने को मिला है। यह 15 से 20 रुपये तक महंगी हुई है। वहीं व्यापारी अजय गोयल ने बताया कि बारिश की वजह से आवक पर असर पड़ा है, इसी वजह से सामान महंगा हुआ है।
विज्ञापन

चीनी होगी और महंगी
किराना व्यापारियों की मानें तो सरकार ने चीनी का कोटा कम कर दिया है, जिसका असर चीनी के रेट पर पड़ेगा। जल्द ही चीनी और भी महंगी हो जाएगी। अभी चीनी जहां 40-42 रुपये प्रति किलो बिक रही है, वहीं आने वाले समय में इसका मूल्य बढ़कर 48-50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है रेट
1 अक्तूबर 16 अक्तूबर
अरहर (अव्वल) 86-88 90-92
अरहर (मध्यम) 80-81 82-84
चने की दाल 54-56 60-62
हरी उरद 100-110 125-130
काली उरद 64-70 95-100
आटा 25 26
चीनी 38-39 40-42
(नोट: दाम रुपये प्रति किलो की दर से हैं।)
सब्जियों के भाव
सब्जी 1 अक्तूबर 16 अक्तूबर
लहसुन 120-140 240
प्याज 50-60 40-50
टमाटर 50-60 40-50
शिमला मिर्च 80-90 100-120
(नोट: कीमत रुपये प्रति किलो केहिसाब से है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed