{"_id":"5f52523760d46007d050f43e","slug":"prevent-the-spread-of-infection-in-lucknow-and-kanpur-in-every-case-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक दशा में रोकें लखनऊ व कानपुर में संक्रमण का प्रसार : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक दशा में रोकें लखनऊ व कानपुर में संक्रमण का प्रसार : योगी
Fri, 04 Sep 2020 08:12 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 04 Sep 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी, प्रयागराज व गोरखपुर जिलों में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए उन्होंने प्रत्येक दशा में कानपुर नगर तथा लखनऊ में संक्रमण का प्रसार नियंत्रित करने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे, कॉंटैक्ट ट्रेसिंग, मेडिकल टेस्टिंग को प्रभावी ढंग से लागू करें और आईसीयू बेड बढ़ाए जाएं। उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति के समुचित उपचार एवं जीवन रक्षा के लिए उसे शीघ्रता से अस्पताल पहुंचाना आवश्यक है। इसमें प्रभावी सर्विलांस की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा आज करेंगे विस्तृत समीक्षा
मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे को शनिवार को कानपुर जाकर चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यही टीम 6 सितंबर को प्रयागराज जाकर स्थिति की समीक्षा करे। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य तथा अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज व ग्राम्य विकास लखनऊ की समीक्षा करें। लखनऊ की टीम के साथ किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति और एसजीपीजीआई के निदेशक भी रहेंगे।
विज्ञापन
जेलकर्मियों की नियमित जांच कराएं
सीएम ने कहा कि कारागारों में संक्रमण रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। जेल कर्मियों की भी नियमित जांच हो। कैदियों को जेल भेजने से पहले अस्थायी जेल में रखें। उन्होंने कहा कि त्वरित निर्णय लेकर फाइलों का निस्तारण करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पत्रावली किसी भी दशा में 7 दिन से अधिक लंबित न रहे।
सचिवालय में एंट्री को सख्त बनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सचिवालय में प्रवेश के लिए अनावश्यक पास निर्गत न करें। सचिवालय के प्रवेश पास जारी करने की व्यवस्था को सख्त बनाएं। यह सुनिश्चित करें कि सचिवालय में प्रमाणित व्यक्तियों का ही प्रवेश हो। उन्होंने पान, गुटका पर लागू प्रतिबंध का सचिवालय परिसर में कड़ाई से पालन कराने को कहा है।
बुनकरों के लिए बनाएं ठोस कार्ययोजना
सीएम ने कहा कि विषम हालात के बावजूद जीएसटी के तहत बेहतर राजस्व संग्रह हुआ है। जीएसटी संग्रह में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास करें, रजिस्ट्रेशन बढ़ाएं। व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न भरने के लिए प्रशिक्षित भी किया जाए। बुनकरों की समस्याओं का व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित कर एक ठोस कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करें।