फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pretending to be Akash, Aamir sexually abused a student

Lucknow News: आकाश बन आमिर ने छात्रा का किया यौन शोषण

Fri, 25 Jul 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 25 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Pretending to be Akash, Aamir sexually abused a student
छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी आमिर।
बक्शी का तालाब। बीकेटी निवासी मो. आमिर पर आकाश बनकर शादी का झांसा देकर बीए की छात्रा का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। बुधवार को छात्रा ने आरोपी के खिलाफ बीकेटी थाने में केस दर्ज कराया। आरोपी को पुलिस पहले ही छात्रा की ममेरी बहन से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन



बीकेटी के एक गांव की रहने वाली बीए की छात्रा के मुताबिक कॉलेज आते-जाते आरोपी आमिर ने उनसे दोस्ती की। उसने अपना नाम आकाश बताया था। कुछ दिनों बाद आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी करने का प्रस्ताव रखा। छात्रा भी आरोपी की बातों में आ गई। उसने जल्द शादी करने की बात कही और लगातार यौन शोषण करने लगा। कुछ दिनों के बाद छात्रा को पता चला कि आरोपी आकाश का असली नाम मो. आमिर है और वह पहले से शादीशुदा है। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उनका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन




घर में घुसकर पीड़िता की ममेरी बहन से की छेड़छाड़
छात्रा का आरोप है कि 20 जुलाई को परिवार के लोग मंदिर दर्शन के लिए गए थे। वह घर पर अकेली थीं। आरोपी उनके घर में घुस आया और उनके साथ गलत काम किया। छात्रा के घर से निकलकर आरोपी पड़ोस में रहने वाले उनके मामा के घर घुस गया और उनकी ममेरी बहन से छेड़छाड़ की। शोर होने पर लोग मदद के लिए पहुंचे तो आरोपी बाइक व मोबाइल छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अंतिम संस्कार से लौटकर दर्ज कराई एफआईआर

मो. आमिर की हरकतों से परेशान छात्रा ने मां को सारी बात बताई। उसी दिन उनके दादा का शाहजहांपुर में देहांत हो गया। छात्रा परिवार के साथ अंतिम संस्कार में चली गईं। वहां से बुधवार को लौटकर छात्रा ने आरोपी आमिर के खिलाफ बीकेटी थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय कुमार का कहना है कि जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस आरोपी आमिर को पहले ही पीड़िता की ममेरी बहन से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed