फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pressure on girl for marriage by pretending to be an IAS officer

Lucknow News: खुद को आईएएस अफसर बताकर युवती पर बना रहा शादी का दबाव

Tue, 03 Dec 2024 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Pressure on girl for marriage by pretending to be an IAS officer
लखनऊ। खुद को आईएएस अफसर बताकर शोहदा सेवानिवृत्त जज की बेटी पर शादी का दबाव बना रहा है। मना करने पर पेट्रोल डालकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। छात्रा की मां ने चिनहट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती एलएलबी की छात्रा है।
विज्ञापन


आरोपी वर्ष 2020 में छात्रा के संपर्क में आया था। छात्रा की मां के मुताबिक आरोपी दीपक कुमार ने बताया था कि वह बिहार के ईस्ट चंपारण में बरमडिया के बनझुला वार्ड-5 का रहने वाला है। हरियाणा से बीटेक कर चुका है और लोक सेवा आयोग से 2023-24 में आईएएस में चयन होने के बाद दिल्ली में प्रशिक्षण ले रहा है। झांसा देकर आईएएस के वीडियो भेजता था। छानबीन में पता चला कि वह दिल्ली में कंप्यूटर की प्राइवेट नौकरी करता है। आरोपी मोबाइल फोन हैक कर कई लड़कियों से जालसाजी कर शादी का दबाव बना चुका है। इस संबंध में आरोपी पर केस भी चल रहा है।
विज्ञापन


दीपक ने छात्रा के कई रिश्तेदारों को धमकी भरे मैसेज भेजकर शादी का दबाव बनाया। उसके कॉलेज में भी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो कई लोगों को भेजे। छात्रा की मां का कहना है कि उनकी बेटी आरोपी को नहीं जानती है और न ही कभी शादी की बात हुई थी। आरोपी संपत्ति के लालच में छात्रा का अपहरण करके जबरन शादी की धमकी देता है। शादी से इन्कार करने पर हत्या की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या के लिए उकसा रहा

छात्रा की मां का कहना है कि आरोपी ने अपनी हरकतों से बेटी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया है। कई बार मना किया गया, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आरोपी ने शादी के फर्जी कागजात भी तैयार कर लिए हैं। त्वरित कार्रवाई की मांग की है। छह माह पहले छात्रा के पिता का देहांत हो गया था। वह बिहार में सिविल जज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed