{"_id":"5bf2a872bdec22698f4cca90","slug":"press-conference-on-lucknow-mahotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा लखनऊ महोत्सव, किसान भी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा लखनऊ महोत्सव, किसान भी लेंगे हिस्सा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 19 Nov 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
लखनऊ महोत्सव का आयोजन आशियाना के संस्कृति स्थल पर 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक किया जाएगा। महोत्सव की थीम 'अटल संस्कृति,अटल विरासत' रखी गई है।
विज्ञापन
इस पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी लखनऊ कौशल राज शर्मा ने बताया कि महोत्सव को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। महोत्सव पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छाप होगी। परिसर में अटल जी के जीवन पर बनी झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा और लोगों को उनके भाषण सुनाए जाएंगे।
विज्ञापन
महोत्सव में एक गांव की भी परिकल्पना की गई है। जिसे 'अटल ग्राम' नाम दिया गया है। किसान भी आयोजन का हिस्सा होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के किसान महोत्सव आएंगे जहां उन्हें खेती करने के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन