{"_id":"5f572e338ebc3e439749dfb6","slug":"press-conference-of-state-electricity-council-junior-engineer-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः आज से लगातार 56 घंटे काम करेंगे बिजली इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः आज से लगातार 56 घंटे काम करेंगे बिजली इंजीनियर
Tue, 08 Sep 2020 12:40 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की प्रेस वार्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर के अवर अभियंता व प्रोन्नत अवर अभियंता निजीकरण के विरोध में 8 सितंबर सुबह से 56 घंटे तक लगातार काम करके सहयोग सत्याग्रह करेंगे। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जीबी पटेल व केंद्रीय महासचिव जयप्रकाश ने प्रेसवार्ता में बताया कि किसी समस्या के विरोध में पहली बार आंदोलन के रूप में सरकार का सहयोग किया जा रहा है।
इससे ऊर्जा क्षेत्र की व्यवस्थाएं सुधरेंगी और निजीकरण व्यवस्था पर अंकुश लगेगा। इसके लिए संगठन की कई टीमें बनाई गई हैं जो सहयोग सत्याग्रह का औचक निरीक्षण भी करेंगी। साथ ही, अवर अभियंता और प्रोन्नत अवर अभियंता उपभोक्ताओं को अपनी मांगों के बारे में बताएंगे। इस मौके पर संगठन के केंद्रीय संरक्षक सत्यनाम सिंह ने बताया कि ऊर्जा क्षेत्र में सुधार के लिए कई प्रस्ताव दिए गए, जिन पर पूरी तरह से अमल नहीं किया गया।