फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   press conference of new governor

गवर्नर बनते ही नाइक का राज ठाकरे पर हमला

Wed, 23 Jul 2014 01:37 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Jul 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
press conference of new governor

प्रदेश के राज्यपाल का पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में नवनियुक्त राज्यपाल राम नाईक ने मुंबई में उत्तर भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटनाओं के सवाल पर कहा कि यह वास्तव में उतना होता नहीं है जितना प्रचार किया जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का हाथ इसमें रहता है लेकिन अब उसका प्रभाव भी कम हुआ है।

नाईक ने कहा, जिस संसदीय क्षेत्र से मैं चुना जाता रहा हूं, वहां 25-30 फीसदी उत्तर भारतीय हैं। मैं भाषा के आधार पर भेदभाव में विश्वास नहीं करता। भाषा विचारों के साथ लोगों को जोड़ने का माध्यम है।
विज्ञापन


राज्यपाल बोले मैं मराठी हूं, शपथ ग्रहण कराने वाले हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी मराठी हैं, फिर अपनी प्रमुख सचिव जूथिका पाटणकर का नाम लेते हुए कहा कि संयोग से ये भी मराठी ही हैं। मराठी का स्वागत करें उत्तर भारतीय। हम सब मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संविधान के अनुसार काम करूंगा

press conference of new governor

सूबे के नए राज्यपाल राम नाईक ने आम लोगों के लिए राजभवन के दरवाजे खुले रखने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी जिससे लोग उनसे मिल सकें।

नाईक ने कहा कि वे संविधान की किताब सामने रखकर काम करेंगे और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में अपना योगदान देंगे। बतौर कुलाधिपति विश्वविद्यालयों में पढ़ाई का स्तर सुधारने पर भी उनका ध्यान होगा।

प्रदेश के राज्यपाल का पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में नाईक ने कहा कि वे प्रशासनिक कार्य से दूर रहेंगे। यह काम जनप्रतिनिधियों का है और उन्हें ही करना चाहिए।

हां, प्रदेश और लोगों की समस्याएं समझने के लिए वे जनसंपर्क जरूर करेंगे। इस दौरान जो भी बातें सामने आएंगी, उन्हें केंद्र या राज्य सरकार जहां पहुंचाना जरूरी होगा, पहुंचाएंगे।

केंद्र और राज्य के बीच बनेंगे सेतु

press conference of new governor

नाईक ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा प्रदेश है, इस नाते उनकी जिम्मेदारी भी काफी अहम है। उन्हें जो संवैधानिक दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन संविधान के दायरे में रहकर करेंगे।

राज्य और केंद्र के बीच वे सेतु की भूमिका निभाएंगे। जो समस्याएं पूरे देश में हैं वही यूपी में भी हैं। कानून-व्यवस्था के साथ-साथ शिक्षा, बेरोजगारी जैसी समस्याएं भी हैं।

उनकी कोशिश होगी कि अगर केंद्र की कोई योजना है तो प्रदेश साथ दे और राज्य सरकार की कोई समस्या है तो केंद्र उसका सहयोग करे। उनकी कोशिश जनसाधारण के हितों की रक्षा करने की होगी।

उच्चशिक्षा पर बिफरे

press conference of new governor

चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर नाईक ने कहा कि समस्याएं अनेक हैं। पूरे देश में शिक्षा का स्तर नीचे जा रहा है। देश में सबसे ज्यादा विश्वविद्यालय में यूपी में हैं।

कुलाधिपति के नाते वे शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। यह पूछने पर कि पूर्व में कुछ मौकों पर राज्यपाल और सरकार के बीच रिश्ते सामान्य नहीं रहे, आप कैसे तालमेल बिठाएंगे?

नाईक ने कहा कि वे आश्वस्त करना चाहते हैं कि पांच साल में ऐसी कोई नौबत नहीं आने देंगे जिससे किसी को लगे कि यह गलत हुआ।

कुरैशी पर टिप्पणी नहीं

press conference of new governor

पूर्ववर्ती डॉ. अजीज कुरैशी द्वारा रेप को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर हुए सवाल पर नाईक ने कहा कि जिसने कहा उसी से पूछो।

जौहर विवि का मामला तो अब कोर्ट ही तय कर सकता है रामपुर के मौलाना मोहम्मद अली जौहर विवि को अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा देने संबंधी विधेयक को मंजूरी देने के डॉ. कुरैशी के निर्णय पर पुनर्विचार के सवाल पर नाईक ने कहा कि नई सरकार तो पिछली सरकार के एक महीने या कुछ और अवधि के फैसलों की समीक्षा कर सकती है लेकिन राज्यपाल के मामले में ऐसा नहीं है।

विधेयक को मंजूरी मिलते ही कानून बन गया। यह गलत है या सही, इसे तय करने का अधिकार अब केवल न्यायपालिका को है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed