फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   President ramnath Kovind in Lucknow traffic diversion plan.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज लखनऊ में, देखें- ट्रैफिक डायवर्जन

Fri, 15 Dec 2017 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
President ramnath Kovind in Lucknow traffic diversion plan.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन पर शुक्रवार को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एएसपी ट्रैफिक रविशंकर निम ने बताया कि विभिन्न मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

विज्ञापन


इधर से जाएं
- कानपुर से आने वाले भारी वाहन मोहनलालगंज, गोसाईंगंज या कटी बगिया, मोहान रोड, बुद्धेश्वर होकर जा सकेंगे।
- हरदोई से आने वाले भारी वाहन बुद्धेश्वर से दाहिने मोहान रोड व बाएं दुबग्गा होकर। - सुल्तानपुर रोड और रायबरेली से आने वाले भारी वाहन गोसाईंगंज कस्बा तिराहे से मोहनलालगंज या गंगागंज, बाराबंकी होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन

- रमाबाई मैदान ख्वाजापुर तिराहे से यातायात औरंगाबाद तिराहा, बिजली पासी किला या शहीद पथ हो जाएगा।
- औरंगाबाद शहीद पथ अंडरपास चौराहा बिजनौर रोड से बिजली पासी किला या  बिजनौर रोड होकर।

- डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि शहीद पथ पुल अंडरपास चौराहे से यातायात मिलेनियम स्कूल साउथ सिटी या विवेकानंद महाविद्यालय, एल्डिको होकर जाएगा।
- उतरेठिया शहीद पथ पुल के नीचे चौराहे से तेलीबाग पुल चौराहा या मोहनलालगंज होकर जा सकेंगे।
- कमता शहीद पथ पुल फैजाबाद रोड तिराहे से भारी मटियारी या बाराबंकी होकर।
- गोमतीनगर से भारी वाहन अहिमामऊ शहीद पथ पुल से बाएं गोसाईंगंज सुल्तानपुर रोड से गोसाईंगंज तिराहा से दाहिने मोहनलालगंज (बनी) होकर जाएंगे।
- बांसमंडी चौराहे से यातायात या चारबाग या लाटूश रोड कैसरबाग से जाएगा।
- चारबाग से रॉयल होटल जाने वाली सिटी बसें केकेसी से लोको के रास्ते कैंट होकर जाएंगी।

- हजरतगंज चौराहे से मेफेयर तिराहा या डीएसओ, बंदरिया बाग, कैंट होकर जा सकेंगे।
- डॉ. सूजा रोड तिराहे से सामान्य यातायात लालबाग सुपर मार्केट या कैसरबाग अशोकलाट होकर।
- रायल होटल चौराहे से सामान्य यातायात कैसरबाग या गंज चौराहा होकर जाएगा।

- राणा प्रताप चौराहे से यातायात केकेसी या हिवेट रोड होकर जा सकेगा।
- विराट विश्वकर्मा मंदिर चौराहे से यातायात दाहिने या बाएं केकेसी/लाटूश रोड होकर।
- महानगर/गोमतीनगर से आने वाली सिटी बसें संकल्प वाटिका तिराहे से बाएं व पीएनटी तिराहे, गांधी सेतु, गोल्फ क्लब बंदरियाबाग, लालबत्ती, कैंट होकर जाएंगी।
- बंदरिया बाग चौराहे से गोल्फ क्लब, पार्क रोड या सिसेंडी होकर।

इधर न जाएं

President ramnath Kovind in Lucknow traffic diversion plan.
demo pic - फोटो : अमर उजाला

- कानपुर से आने वाले भारी वाहन जुनाबगंज (बनी) मोड़ से सरोजनीनगर व अमौसी एयरपोर्ट के रास्ते शहीद पथ नहीं जा सकेंगे।
- कानपुर रोड से शहीद पथ होते हुए उतरेठिया, अहिमामऊ, कमता व फैजाबाद रोड तिराहे की तरफ भारी वाहन नहीं आ सकेंगे।
- हरदोई रोड से बाराबिरवां के  रास्ते शहीद पथ, अमौसी की तरफ भारी वाहनों पर रोक रहेगी।
- रायबरेली रोड से भारी वाहनों को उतरेठिया शहीद पथ पुल नहीं जाने दिया जाएगा।

- सुल्तानपुर रोड से अहिमामऊ शहीद पथ की तरफ भारी वाहनों पर रोक रहेगी।
- रमाबाई मैदान ख्वाजापुर तिराहे से यातायात सर्विस रोड से वीआईपी गेट अंबेडकर विवि की तरफ नहीं जा सकेगा।
- औरंगा बाद शहीद पथ अंडरपास चौराहे से शहीद पथ के दोनों सर्विस रोड से रमाबाई अंबेडकर मैदान या हेलीपैड की तरफ यातायात पर रोक रहेगी।
- डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि शहीद पथ पुल अंडरपास चौराहे से अंबेडकर विवि वीआईपी गेट या उतरेठिया शहीद पथ पुल चौराहे से सर्विस रोड होकर नहीं जा सकेंगे।

- उतरेठिया शहीद पथ पुल के नीचे चौराहे व ऊपर से सामान्य यातायात अंबेडकर विवि अंडरपास चौराहा व शहीद पथ के ऊपर नहीं जा सकेगा।
- कमता शहीद पथ पुल फैजाबाद रोड तिराहे से भारी वाहनों को शहीद पथ होते हुए अहिमामऊ, अमौसी, कानपुर रोड की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- गोमतीनगर से भारी वाहन अहिमामऊ से शहीद पथ होते हुए अमौसी, कानपुर रोड नहीं जा सकेंगे।
- बांसमंडी चौराहा से रिसालदार पार्क लालकुआं की तरफ यातायात पर रोक रहेगी।
- हजरतगंज चौराहे से यातायात रॉयल होटल चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा।

- डॉ. सूजा रोड तिराहे से यातायात बर्लिंग्टन चौराहा नहीं जा सकेगा।
- रायल होटल चौराहे से बर्लिगटन चौराहे की ओर यातायात पर रोक रहेगी।
- राणा प्रताप चौराहे से यातायात रिसालदार पार्क लालकुआं की ओर नहीं जा सकेगा।
- विराट विश्वकर्मा मंदिर चौराहे से रिसारदार पार्क लालकुआं की ओर यातायात पर रोक रहेगी।
- महानगर/गोमतीनगर से आने वाली सिटी बसें हजरतगंज, रायल होटल, हुसैनगंज की ओर नहीं जा सकेंगीं।
- बंदरिया बाग चौराहे से राजभवन डीएसओ चौराहे के मध्य यातायात बंद रहेगा।

नो पार्किंग जोन
- वीवीआईपी आवागमन मार्ग एवं अंबेडकर विवि तथा गौतमबुद्ध मंदिर (रिसालदार पार्क) कार्यक्रम स्थल के आसपास वाहन ठेला, खोंचा, वाहन आदि नहीं खडे़ होगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed