फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   President Police Medal for six Police personnel including ADG Zone of Agra for distinguished service

विशिष्ट सेवा के लिए आगरा के एडीजी जोन समेत 6 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक

Sat, 25 Jan 2020 09:59 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 25 Jan 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
President Police Medal for six Police personnel including ADG Zone of Agra for distinguished service
police medal (File Photo) - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने विशिष्ट सेवाओं के लिए 6 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक और 72 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक मिलेगा। विशिष्ट सेवा के लिए जिन अधिकारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक मिलेगा उसमें आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद, डीजीपी के जनरल स्टाफ अफसर सुनील कुमार गुप्ता का नाम भी शामिल है। इसके अलावा पीएसी सेक्टर में आईजी अनिल कुमार राय, रेडियो मुख्यालय में डीआईजी सुनीता शर्मा, इटावा में पुलिस उप निरीक्षक गणेश कुमार त्रिवेदी और महोबा में उप निरीक्षक सुरेंद्र नारायण को भी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया गया है।
विज्ञापन


सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक पाने वालों में कन्नौज के एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, भर्ती बोर्ड में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक रमाकांत प्रसाद, विजिलेंस में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक श्रीराम अभिलाष त्रिपाठी, यूपी 112 में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय, अपर वरिष्ठ रेडियो अधिकारी अखिलेश चंद्र सक्सेना और बाबू राम यादव, सीतापुर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक शबी हैदर, इंटेलीजेंस मुख्यालय पर तैनात पुलिस उपाधीक्षक शिव स्वरूप, डीजीपी मुख्यालय में तैनात निरीक्षक शिवमंगल, ईओडब्ल्यू में तैनात इंस्पेक्टर अरविंद मोहन जायसवाल, इंटेलीजेंस मुख्यालय पर तैनात लईक अहमद और उप निरीक्षक राजेंद्र पाल शर्मा, सुरक्षा मुख्यालय में तैनात उप निरीक्षक विजय पाल सिंह और मोहम्मद असकरी, विजिलेंस में उप निरीक्षक तैनात काशीनाथ यादव, इंटेलीजेंस में उप निरीक्षक नरेश पाल, विनेश कुमार, मनवीर सिंह, भानु प्रताप सिंह, राधे श्याम और शिव कुमार का नाम शामिल है। 
विज्ञापन


इसके अलावा रेडियो सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार, सदा शिव पांडेय, सीबीसीआईडी में उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा, 112 में उप निरीक्षक अरुण कुमार, 35वीं बटालियन में उप निरीक्षक राम नरेश, इंटेलीजेंस में तैनात मुख्य आरक्षी  राजवीर सिंह, एटीएस में मुख्य आरक्षी असलमुद्दीन, इंटेलीजेंस में मुख्य आरक्षी आशाराम वर्मा, रेडियो मुख्यालय पर मुख्य आपरेटर राम नरेश, डीजीपी मुख्यालय पर उप निरीक्षक लिपिक लवकेश कुमार श्रीवास्तव और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद वर्मा को भी सराहनीय सेवा के लिए चुना गया है। रेडियो मुख्यालय पर इंस्पेक्टर सुरेश कुमार मिश्रा, विजिलेंस में तैनात रामेश्वर प्रसाद शर्मा को भी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed