फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   President Kovind's four-day visit to UP from today, Kanpur countryside will also visit his native village

राष्ट्रपति कोविंद का चार दिवसीय यूपी दौरा आज से, कानपुर देहात अपने पैतृक गांव भी जाएंगे 

Fri, 25 Jun 2021 09:58 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 25 Jun 2021 09:58 AM IST
सार

राष्ट्रपति 25 जून को प्रेसीडेंट स्पेशल ट्रेन से शाम साढ़े सात बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। स्टेशन से सीधे सर्किट हाउस जाएंगे जहां रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 26 जून को सर्किट हाउस में ही विभिन्न लोगों से मिलने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
President Kovind's four-day visit to UP from today, Kanpur countryside will also visit his native village
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को चार दिनों के उत्तर प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह कानपुर नगर और कानपुर देहात के अलावा लखनऊ भी आएंगे। दिल्ली से कानपुर और कानपुर से लखनऊ की उनकी यात्रा ट्रेन से होगी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति 25 जून को प्रेसीडेंट स्पेशल ट्रेन से शाम साढ़े सात बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। स्टेशन से सीधे सर्किट हाउस जाएंगे जहां रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 26 जून को सर्किट हाउस में ही विभिन्न लोगों से मिलने का कार्यक्रम है। 27 को राष्ट्रपति कानपुर देहात का दौरा करेंगे और वहां वे अपने पैतृक गांव भी जाएंगे। कानपुर देहात में दो अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वह कानपुर सर्किट हाउस लौट आएंगे। 
विज्ञापन


28 जून को सुबह 10 बजे सर्किट हाउस से रवाना होंगे। 10.20 पर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से लखनऊ को रवाना होंगे। यहां 11:50 बजे सुबह वह चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और 12 बजे राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे। राजभवन में ही वह शाम 6 बजे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व न्यायाधीशों से मुलाकात करेंगे। 29 जून को दिन में चार बजे राजभवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। साढ़े चार बजे वायुसेना के विशेष बोइंग बिजनेस जेट से वे दिल्ली रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed