फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prepration to record the statement of the accused in CBI Court on ayodhya demolition case 

अयोध्याः ढांचा विध्वंस प्रकरण में अब आरोपियों के बयान दर्ज कराने की तैयारी

Sat, 07 Mar 2020 11:59 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क अमर उजाला, लखनऊ 
न्यूज डेस्क अमर उजाला, लखनऊ  Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 07 Mar 2020 11:59 AM IST
सार

सीबीआई के विशेष अदालत ने सुनवाई आज, आरोपियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

विज्ञापन
Prepration to record the statement of the accused in CBI Court on ayodhya demolition case 
अयोध्या में पुलिस बल - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में ढांचा विध्वंस मामले में अभियोजन की ओर से विवेचक व आखिरी गवाह एम नारायणन की गवाही पूरी होते ही अभियोजन साक्ष्य समाप्त हो गया है। इस मामले की सुनवाई कर रहे सीबीआई के विशेष न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार यादव ने अब आरोपियों की गवाही के लिए 7 मार्च की तारीख तय की है। कोर्ट ने पैरवी अधिकारी केएस नेगी को निर्देश दिया है कि वह सुनवाई के दौरान आरोपियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।  

विज्ञापन


25 वर्ष पुराने प्रकरण में 6 दिसंबर 1992 को पुलिस की ओर से थानाध्यक्ष राम जन्मभूमि प्रियंवदा नाथ शुक्ला एवं राम जन्मभूमि पुलिस चौकी प्रभारी गंगा प्रसाद तिवारी ने सैकड़ों कार सेवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अतिरिक्त मीडिया एवं अन्य लोगों की ओर से 48 रिपोर्ट दर्ज कराई गई थीं।

विज्ञापन

 

संत अवैद्य नाथ सहित 16 लोगों की हो चुकी है मृत्यु

इस प्रकरण की विवेचना शुरुआती दौर में स्थानीय पुलिस ने की उसके बाद सीबीआई ने विवेचना के दौरान कई चरणों में आरोप पत्र दाखिल कर 49 लोगों को आरोपी बनाया था। इसमें मुख्य रूप से मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह, साध्वी ऋतंभरा, लाल कृष्ण आडवाणी, अशोक सिंघल, विष्णु हरि डालमिया, बाला साहब ठाकरे को आरोपी बनाया था।

मुकदमे के विचारण के दौरान अशोक सिंघल, विष्णु हरि डालमिया, गिरिराज किशोर, बाला साहब ठाकरे, परमहंस राम चंद्र दास एवं संत अवैद्य नाथ सहित 16 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मौजूदा समय में केवल 33 आरोपियों का विचारण विशेष अदालत द्वारा किया जाना है।

सर्वोच्च न्यायालय का आदेश आने के बाद इस प्रकरण को लेकर रायबरेली की विशेष अदालत में चल रहे मुकदमे को भी लखनऊ की विशेष अदालत को स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके पश्चात सभी आरोपियों के विरुद्ध 31 मई 2017 को आरोप तय किए गए थे। सीबीआई ने अपनी मुख्य चार्जशीट में 994 गवाहों की सूची अदालत में दाखिल की थी, जिसमें रायबरेली की विशेष अदालत में 57 गवाह पेश किए जा चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed