फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prepration for Ramayan mela in Ayodhya.

रामायण मेले पर भी कोरोना का साया, केवल परंपरा निर्वहन तक ही सीमित होकर रह सकता है कार्यक्रम

Thu, 10 Dec 2020 06:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Dec 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Prepration for Ramayan mela in Ayodhya.
- फोटो : अमर उजाला

रामनवमी, सावन मेला, कार्तिक मेला के बाद अब रामायण मेले पर भी कोरोना का साया मंडराने लगा है। इस बार रामायण मेला केवल परंपरा निर्वहन तक ही सीमित होकर रह सकता है। इस बार रामायण मेले का आयोजन 18 से 21 दिसंबर के बीच होना है लेकिन मेले का स्वरूप इस वर्ष क्या होगा? यह अभी तक तय नहीं हो सका है।

विज्ञापन


गुरुवार को रामायण मेला समिति की बैठक मणिराम दास की छावनी में हुई जिसमें रामायण मेले के आयोजन को लेकर संशय की स्थिति बनी रही।

मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के पदाधिकारियों में भी मेले के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति दिखी। कुछ का मत था कि सांकेतिक ही सही लेकिन रामायण मेले की परंपरा का निर्वहन किया जाना चाहिए जबकि कुछ का मत था कोरोना को देखते हुए इस बार आयोजन न कर अगले वर्ष अति भव्यता के साथ किया जाए। फिलहाल बैठक में रामायण मेले के आयोजन को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन


संस्कृति विभाग के रामतीरथ ने बताया कि रामायण मेले के लिए इस बार भजन संध्या स्थल को मांगा गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का स्वरूप क्या होगा, यह जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद ही तय हो पाएगा। बैठक में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, शीतला सिंह, दीपकृष्ण वर्मा, महंत जन्मेजय शरण, नंद कुमार मिश्र पेड़ा महाराज, कमलेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed