फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparing to give Rs 10 lakh and Rs 1000 to migrant labor families

10 लाख और प्रवासी श्रमिक परिवारों को 1000 रुपये देने की तैयारी

Sun, 21 Jun 2020 11:54 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला, ब्यूरो लखनऊ
अमर उजाला, ब्यूरो लखनऊ Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 21 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Preparing to give Rs 10 lakh and Rs 1000 to migrant labor families
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश सरकार 10 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को इस महीने के अंत तक 1000-1000 रुपये की आर्थिक सहायता फिर देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जिलाधिकारियों से श्रमिकों के बैंक एकाउंट का डिटेल मांगा गया है। दूसरे राज्यों से प्रदेश में 35 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक आए हैं। सरकार प्रति परिवार एक बार 1000 रुपये आर्थिक सहायता दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत दिवस पहले चरण में 10.48 लाख प्रवासी श्रमिक परिवारों के एकाउंट में 1000-1000 रुपये इलेक्ट्रानिकली ट्रांसफर किए थे। बाकी श्रमिकों के एकाउंट संबंधी डिटेल जुटाने की कार्यवाही जिला स्तर पर चल रही है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रदेश में 35 लाख से अधिक जो प्रवासी श्रमिक आए हैं, उनमें 20-22 लाख परिवार होने का अनुमान है। पहले चरण में 10.34 लाख परिवारों को आर्थिक सहायता मिल चुकी है। बाकी 10 लाख से अधिक को आर्थिक सहायता दी जानी है। सचिव राजस्व संजय गोयल ने दूसरे चरण में पात्र प्रवासियों को आर्थिक सहायता दिलाने के संबंध में जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रथम चरण में धनराशि ट्रांसफर किए जाने के बाद बकाया चिह्नित पात्र प्रवासियों के संबंध में डीएम से सूचना मांगी है।
विज्ञापन


जिलाधिकारियों को स्पष्ट किया गया है कि वे सुनिश्चित कर लें कि जिन लाभार्थियों को पहले चरण में धनराशि भेजी जा चुकी है, उनमें से किसी भी लाभार्थी का का नाम दोबारा न शामिल हो। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने बताया है कि दूसरे चरण के पात्र लाभार्थियों के एकाउंट सत्यापन संबंधी कार्यवाही चल रही है। इस महीने के अंत तक इनके खाते में आर्थिक सहायता भेजने का प्रयास है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनके ट्रांजेक्शन फेल, उनको भी मिलेगा 

पहले चरण में कई श्रमिकों के एकाउंट में पैसा नहीं पहुंचा है। बैंक एकाउंट, आधार नंबर या आईएफएससी कोड जैसी सूचनाओं में से किसी में त्रुटि की वजह से ऐसा हुआ है। शासन ने ऐसे एकाउंट की त्रुटियां दूर कराने का निर्देश दिया है। त्रुटियां दूर होने की सूचना आते ही ऐसे किसानों के एकाउंट में भी धनराशि भेजवाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed