फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prepare to start Abhyudaya coaching: CM Yogi

अभ्युदय कोचिंग शुरू करने की तेज करें तैयारी : मुख्यमंत्री योगी

Sun, 31 Jan 2021 11:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 31 Jan 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
Prepare to start Abhyudaya coaching: CM Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी अभ्यर्थियों के लिए शुरू की गई अभ्युदय योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी व्यवस्थाएं तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। इस योजना के तहत वसंत पंचमी से मंडल स्तर पर निशुल्क कोचिंग शुरू करने की तैयारी है। वे शनिवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने अभ्युदय योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार ने इस योजना के संचालन का निर्णय लिया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के इच्छुक छात्र-छात्राओं को इस योजना से मुफ्त कोचिंग की सुविधा देने की तैयारी तेजी से पूरी की जाए। उन्होंने कोहरे के मद्देनजर सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी डीएम, पुलिस आयुक्तों व पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए कि वे अपने जिले के दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में सुरक्षित आवागमन के लिए सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन


रैन बसेरों का सुचारु संचालन कराएं
मुख्यमंत्री ने शीतलहर के मद्देनजर प्रदेश में रैन बसेरों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कहा, शहरी व ग्रामीण इलाकों में सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए। जरूरतमंदों में कंबल वितरित किए जाएं। उन्होंने एमएसपी के अंतर्गत धान खरीद कार्य को पूरी तेजी से संचालित करने और किसानों को उनकी उपज का 72 घंटे में भुगतान कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed