फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparations underway for electrical safety audit after KGMU fire

Lucknow News: केजीएमयू में आग के बाद विद्युत सुरक्षा ऑडिट की तैयारी

Sun, 10 May 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway for electrical safety audit after KGMU fire
केजीएमयू।
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) प्रशासन ने ओरल पैथोलॉजी विभाग में आग लगने की घटना के बाद पूरे संस्थान का विद्युत सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद पुराने एयर कंडीशनर और जर्जर वायरिंग को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। दंत विज्ञान संकाय के डीन डॉ. जीके सिंह ने प्रशासन को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि कई विभागों में लगे पुराने एसी में ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा है। भीषण गर्मी में यह खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में सभी विद्युत उपकरणों, वायरिंग और फायर अलार्म के तत्काल निरीक्षण की जरूरत है। उन्होंने किसी भी कमी को तुरंत दूर करने और अग्निशमन प्रणालियों को सक्रिय रखने पर जोर दिया। कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण देने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed