फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   preparation was going on and got information of her death

घर में श्रद्धा के जन्मदिन की हो रही थी तैयारी, अयोध्या से आ गई मौत की खबर

Sun, 31 Oct 2021 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
preparation was going on and got information  of her death
लखनऊ। अयोध्या में फांसी के फंदे पर लटकी मिली पीएनबी की अधिकारी श्रद्धा गुप्ता के राजाजीपुरम स्थित घर में उनके जन्मदिन की पार्टी की तैयारियां चल रही थीं। श्रद्धा को दीपावली को घर आना था मगर इससे पहले ही शनिवार को मौत की खबर आ गई। पूरा परिवार रोते-बिलखते अयोध्या रवाना हो गया। रिश्तेदार व पड़ोसी भी श्रद्धा की मौत से स्तब्ध हैं।
विज्ञापन

राजाजीपुरम के सेक्टर-13 में एमआईएस चौराहे के पास रहने वाले राजकुमार गुप्ता की चौक में कोतवाली के पास चिकन के कपड़ों की दुकान है। उनके दो बेटे और दो बेटियों में दूसरे नंबर की श्रद्धा अयोध्या स्थित पीएनबी के सर्किल ऑफिस में स्केल वन अधिकारी के पद पर तैनात थीं। जबकि बड़ी बेटी मोहिनी का विवाह हो चुका है। वह अयोध्या के ख्वासपुरा मोहल्लेे में किराए के मकान में रहती थीं। श्रद्धा को दीपावली पर घर आना था और छह नवंबर को अपना जन्मदिन मनाकर अयोध्या लौटना था। मां सुनीता और दोनों भाई शुभम व संकेत बहन के जन्मदिन की तैयारियां कर रहे थे।
विज्ञापन

शुभम ने बताया कि 22 अक्तूबर को ही दीदी घर आईं थीं और जन्मदिन पर कपड़ों के साथ ही अन्य गिफ्ट की फरमाइश की थी। दीपावली के साथ ही घर में श्रद्धा के जन्मदिन की भी तैयारियां हो रही थीं मगर शनिवार सुबह एक फोन कॉल से सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। पता चला कि अयोध्या में श्रद्धा का शव उनके किराए के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। बेटी की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन राजकुमार, उनकी पत्नी सुनीता, पुत्र शुभम व संकेत अयोध्या रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक की हरकतों से टूटा रिश्ता
लखनऊ। शुभम गुप्ता ने बताया कि करीब एक साल पहले उनकी बहन श्रद्धा की शादी बलरामपुर के उतरौला निवासी विवेक गुप्ता से तय हुई थी। चिनहट इलाके में बीबीडी के पास दयाल रेजीडेंसी में रहने वाला विवेक उस वक्त लखनऊ स्थित एचसीएल में नौकरी करता था। शुभम का आरोप है कि विवेक की हरकतें खराब थीं। कई युवतियों से उसकी दोस्ती थी, जिनका उसके घर पर भी आना-जाना था। कुछ और बातें पता चलने पर विवेक से श्रद्धा की शादी तोड़ दी गई थी। मगर वो श्रद्धा को परेशान कर रहा था।
पुलिस अधिकारियों के नाम पर देता था धौंस
लखनऊ। शुभम गुप्ता का आरोप है कि विवेक गुप्ता न सिर्फ उनकी बहन श्रद्धा को बल्कि पूरे परिवार को तंग कर रहा था। समझाने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। वह पुलिस अधिकारियों का नाम लेकर धौंस देता था। कहता था कि उसका कोई कुछ नहीं कर सकता। शुभम का आरोप है कि विवेक की कुछ पुलिसकर्मी मदद करते थे, इसी के चलते वह दबंगई कर रहा था।

रामघाट पर हुआ अंतिम संस्कार
लखनऊ। अयोध्या में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर रात सरयू के रामघाट पर श्रद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान परिवार के लोगों के साथ ही कुछ रिश्तेदार, बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed