{"_id":"615a121c8ebc3e289d2ec531","slug":"preparation-to-welcome-pm-lucknow-news-lko5984977164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के आगमन से पहले संवर रही राजधानी, सड़कें बनाने से लेकर रंग-रोगन का काम जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के आगमन से पहले संवर रही राजधानी, सड़कें बनाने से लेकर रंग-रोगन का काम जोरों पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच अक्तूबर को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले राजधानी को सजाने-संवारने का काम तेज हो गया है। सड़कों को बनाने से लेकर डिवाइडर, पुलों की बाउंड्रीवाल, जेब्रालाइन, लेन तक को नए सिरे से रंगने का काम चालू है। सरकारी इमारतों, होटलों पर तिरंगा रोशनी की गई है।
रविवार को राजधानी को संवारने का काम जोरशोर से चलता रहा। लोहिया पथ, शहीद पथ, विक्रमादित्य मार्ग को जहां प्राथमिकता पर साफ कराने से लेकर गड्ढ़ामुक्त बनाने का काम किया जा रहा है। वहीं डिवाइडर दोबारा रंगने से लेकर ग्रीनरी की छंटाई कर सुंदर रूप दिया जा रहा है। इसके लिए एलडीए, पीडब्ल्यूडी के अलावा नगर निगम, एनएचएआई, लेसा की भी टीमें युद्धस्तर पर काम करने में जुटी हैं। विभूतिखंड एरिया की सड़कों और शहीद पथ की सर्विस लेन के साथ अंबेडकर पार्क के आसपास की सड़कों को भी दोबारा से बनाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने गांधी सेतु की भी ऊपरी सड़क को बना देने की जानकारी दी है।
खोदाई की वजह से टूटे महात्मा गांधी मार्ग को दोबारा से बना दिया गया है। चौराहों को भी बनाने का काम देर शाम तक चालू रहा। पर्यटक महत्व को देखते हुए हुसैनाबाद क्षेत्र में खासतौर पर घंटाघर पार्क, रूमी गेट, चौक एरिया में विशेष रूप से सफाई कराई गई है।
विज्ञापन
पीएम आवास का प्रोटोटाइप बनेगा आकर्षण
राजधानी में बन रहे पीएम आवास के लिए एलडीए का बनाया हुआ प्रोटोटाइप मॉडल विशेष आकर्षण बनेगा। कम आय वर्ग के लिए बनने वाले आवासों की परंपरागत खराब गुणवत्ता वाली छवि को तोड़कर बने बेहतर सुविधाओं के साथ इन मकानों का लाइव मॉडल बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को निरीक्षण के समय इसकी तारीफ कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इसकी खूबियों गिनवाईं जाएंगी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भी आयोजन की अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।