फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparation for recruitment of 9400 sub-inspectors, examination to be held in January

9400 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की तैयारी, जनवरी में होगी परीक्षा

Wed, 11 Nov 2020 09:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 11 Nov 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Preparation for recruitment of 9400 sub-inspectors, examination to be held in January
यूपी पुलिस में जल्द ही 9400 पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती होगी। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड इसके लिए जनवरी में परीक्षा आयोजित कराने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन


यूपी पुलिस में 9400 उप निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए टेंडर कर चुका है। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब शासन से आगे की प्रक्रिया के लिए अनुमति मांगी जा रही है। बोर्ड इसके लिए बृहस्पतिवार तक शासन को पत्र भेजेगा। शासन की अनुमति मिलने के बाद आगए की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अनुमति हासिल होने के बाद अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन हासिल होने और उनका परीक्षण करने में तकरीबन एक माह का समय लगेगा। इसके बाद आन लाइन ओरीक्षा आयोजित की जाएगी। विश्वकर्मा ंए कहा कि सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की परीक्षा जनवरी माह के पहले पखवारे में करा लिए जाने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि इसके अलावा उप निरीक्षक (मिनिसटीरियल) के लगभग तीन हजार पदों पर और जेल वार्डन व फायर मैन के भी तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें घुड़सवार पुलिस के पद भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed