फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   preparation before India versus West Indies match in lucknow

भारत - वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकटों की ब्लैक मार्केटिंगऔर सट्टेबाजी की तलाश में जुटी एसटीएफ

Mon, 22 Oct 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Oct 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
preparation before India versus West Indies match in lucknow
- फोटो : डेमो
इकाना स्पोर्ट्स स्टेडियम में 6 नवंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट मैच से पहले यूपी एसटीएफ सक्रिय हो गई है। एसटीएफ मैच के टिकट की ब्लैक मार्केटिंग और फर्जीवाड़े को लेकर नजर रख रही है। पिछले दिनों फर्जी वेबसाइट के जरिए मैच के टिकट बिक्री का मामला सामने आने के बाद एसटीएफ को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि लखनऊ में पहली बार टी-20 क्रिकेट मैच होने जा रहा है। इसे लेकर ठगी के कुछ गिरोह सक्रिय हो सकते हैं और मैच के टिकट के नाम पर फर्जीवाड़ा कर सकते हैं। इसे देखते हुए एसटीएफ अपनी तैयारी कर रही है। सट्टे पर अंकुश के लिए खुफिया तरीके से एसटीएफ के कर्मियों को लगाया गया है।  
विज्ञापन


मैच के दौरान खिलाड़ियों और मेहमानों की सुरक्षा के लिए यूपी एटीएस के कमांडो को भी तैनात किया जाएगा। ये कमांडो किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि एटीएस के कमांडो मैदान के साथ-साथ खिलाड़ियों की सुरक्षा में भी लगाए जाएंगे। सुरक्षा की बाकी जिम्मेदारी लखनऊ पुलिस की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच भारत और श्रीलंका के बीच केडी सिंह बाबू स्टेडियम में वर्ष 1994 में खेला गया था। यह मैच भारत ने जीता था।  27 अक्तूबर 1989 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे मैच का आयोजन भी केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ था। वहीं 1952 में भारत और पाकिस्तान के बीच गोमती मैदान पर टेस्ट मैच खेला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed