{"_id":"6792a5cea4fbc121ac098a3d","slug":"prepaid-taxi-will-start-again-at-charbagh-station-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1047997-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर फिर शुरू होगी प्रीपेड टैक्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर फिर शुरू होगी प्रीपेड टैक्सी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन पर प्रीपेड बूथ एक बार फिर शुरू होगा। यात्रियों को प्रीपेड टैक्सी की सुविधा मिलेगी। पार्किंग ठेकेदार इसके यात्रियों का रिकॉर्ड बनाएंगे। एप से टैक्सी बुकिंग की सहूलियत भी मिलेगी।
पार्किंग ठेकेदार यात्रियों के मोबाइल नंबर, उन्हें कहां से कहां जाना है, टैक्सी का विवरण आदि नोट करने के साथ यात्रा का फीडबैक भी लेंगे। यात्रियों के लिए एप भी विकसित किया जाएगा, जिससे टैक्सी की प्रीपेड बुकिंग की जा सकेगी। इस एप से बुकिंग पर आने वाली रकम का दस प्रतिशत रेलवे को देना होगा।
चारबाग व जंक्शन पर पहले प्रीपेड टैक्सी चलती थी। जीआरपी बुकिंग से लेकर यात्रियों की सुरक्षा तक की जिम्मेदारी संभालती थी। इसके एवज में प्रति बुकिंग पांच रुपये लेती थी। सूत्रों के अनुसार पैसों के हेरफेर के चलते यह सुविधा बंद कर दी गई।
विज्ञापन
चारबाग स्टेशन पर टैक्सी के लिए पहले 533 रुपये के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी फीस प्रतिमाह थी। 61 टैक्सी पंजीकृत हुई थीं। अब मासिक फीस 1000 रुपये व 18 प्रतिशत जीएसटी ली जाएगी। ऐसे में आशंका है कि टैक्सी चालक किराया बढ़ाएंगे, जिसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।