फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   premature babies life can be saved by kangaroo mother care technique

सीने से लगा कर हर साल बचाई जा सकती है 50 हजार शिशुओं की जान

Wed, 07 Jun 2017 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Jun 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
premature babies life can be saved by kangaroo mother care technique
कमजोर श‌िशु को बचाने के उपाय बताती सलाहकार - फोटो : amar ujala
यूपी में हर वर्ष दो लाख नवजात शिशु समय से पहले जन्म और कम वजन जैसी समस्याओं की वजह से मर जाते हैं। ये एक वर्ष की उम्र भी पूरी नहीं कर पाते। कम संसाधनों के कारण सभी को इंक्यूबेटर की सहूलियत दे पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) और कम्युनिटी एम्पावरमेंट लैब (सीईएल) मिलकर कंगारू मदर केयर (केएमसी) तकनीक से इन मौतों में कमी लाने का प्रयास करेंगे। एनएचएम का दावा है कि केएमसी तकनीक से 50 हजार शिशुआें की जान बचाई जा सकती है।  
विज्ञापन


मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने मंगलवार को लखनऊ में इस प्रोजेक्ट को 25 जिलाें के जिला एवं महिला चिकित्सालयों के लिए लॉन्च किया गया।

जोशी ने इस बात पर दुख जताया कि प्रदेश में शिशु मृत्यु दर अधिक है, वह भी तब जबकि सरकार हालात में सुधार के लिए भरपूर बजट दे रही है। कहा कि हर सांसद और विधायक को इस नए प्रोजेक्ट को सफल बनाने में मदद करनी होगी ताकि सूरत बदली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

हजार में 31 शिशु एक साल भी पूरा नहीं कर पाते

premature babies life can be saved by kangaroo mother care technique
कंगारू मदर केयर में कार्यरत लोगों को सम्मान‌ित करती मंत्री रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : amar ujala
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को छोटे अस्पतालों को भी अपनी निगरानी में रखना होगा। कम्युनिटी एम्पावरमेंट लैब के सीईओ विश्वजीत ने बताया कि प्रदेश के कई दूरदराज और पिछड़े क्षेत्रों में कमजोर नवजात बच्चों को इंक्यूबेटर की सुविधा नहीं मिल पाती।

​यह भी मृत्यु दर अधिक होने की वजह है। उन्हाेंने दावा किया कि केएमसी तकनीक अपनाई जाए तो इंक्यूबेटर के मुकाबले 40 प्रतिशत अधिक जानें बचाई जा सकेंगी। एनएचएम के डायरेक्टर (यूपी) आलोक कुमार ने बताया कि केएमसी सेंटर की सुविधा अभी आठ जिलों के चुने हुए अस्पतालों में दी जा रही थी।

इसे बढ़ाकर 25 किया गया है। वर्ष के अंत तक सभी जिलों के पुरुष व महिला अस्पतालों में ये सेंटर खुल जाएंगे। प्रदेश में जन्मे 1000 में से 31 शिशु विभिन्न वजहाें से एक वर्ष भी पूरा नहीं कर पाते। 

सीईएल की सह संस्थापक आरती कुमार ने रायबरेली की साक्षी का उदाहरण द‌िया जो  जो 2004 में जब जन्मी तो उसका वजन केवल 800 ग्राम था। घर में केएमसी तकनीक से चार-पांच महीने तक बच्ची की देखभाल की गई। इसका चमत्कार था कि आज साक्षी पूरी तरह स्वस्थ है।
 

पढ़ें, क्या है तकनीक

premature babies life can be saved by kangaroo mother care technique
कंगारू मदद केयर के बारे में जानकारी देती सलाहकार - फोटो : amar ujala
यह तकनीक कठिन नहीं है। नवजात को जब तक संभव हो, सीने से लगाए रखने की जरूरत होती है। बहुत कुछ वैसे ही जैसे कंगारू अपने नवजात को पेट की थैली में संभाल कर रखते हैं। मां को दिन भर में 18 घंटे तक बच्चे को सीने से चिपकाए रखना होता है।

यह प्रक्रिया शिशु के जन्म के चार से छह महीने तक जारी रखनी होती है। शिशु बड़ा होने पर खुद अलग होने की कोशिश करता है। यह संकेत है कि अब प्रक्रिया जारी रखने की जरूरत नहीं। आरती बताती हैं कि इसके  लिए विशेष रूप से बने गाउन माताओं को दिए जा रहे हैं। 

ये हैं केएमसी तकनीक के फायदे
- कम वजन या समय से पहले जन्मा शिशु हाइपोथर्मिया का शिकार हो सकता है। मां के सीने से मिली गर्माहट उसे इससे बचाती है।
- शिशु के जन्म के पहले घंटे में 22 प्रतिशत माताएं उसे स्तनपान आज भी नहीं करवा रही हैं। इस तकनीक में यह भी करवाया जाता है।
- मां की त्वचा से मिले संपर्क से बच्चे को सुरक्षा का अहसास मिलता है। इससे रोगों व कमजोरियों से लड़ने की उसकी क्षमता बढ़ती है।
- केएमसी पा रहे शिशु में किसी और बीमारी की चपेट में आने की संभावना अन्य शिशु के मुकाबले 70 प्रतिशत कम हो जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed