{"_id":"59f819734f1c1bd8538b9fd3","slug":"pregnant-lady-killed-by-police-in-barabanki","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मार से गर्भवती की मौत पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मार से गर्भवती की मौत पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
मृतक रुचि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की दबिश के दौरान गर्भवती की मौत पर ग्रामीणों का गुस्सा गांव में सोमवार शाम शव पहुंचते ही फूट पड़ा। गांव में ही शव रखकर लोगों ने घंटों प्रदर्शन किया। शव तब तक दफनाने से मना कर दिया जब तक आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो जाती।
विज्ञापन
हालात तनाव पूर्ण देखते हुए सीओ, एसडीएम व कई थानों की पुलिस देर रात तक लोगों को अंतिम संस्कार के लिए मनाती रही।
इससे पूर्व दिन में मृतका के पति ने पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह से मिलकर मामले की जांच सीओ सदर से कराने की मांग की थी। उधर शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया।
विज्ञापन
उसकी पूरी वीडियोग्राफी भी कराई गई। एसपी ने बताया पीएम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं आया है। बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
तीन डॉक्टरों के पैनल से हुआ पीएम
मृतका रुचि का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच किया गया। पीएम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच रिपोर्ट आने पर यदि कोई पुलिस कर्मी दोषी मिलेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।