फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pregnant lady beaten by village people for not voting

शर्मनाक: वोट नहीं दिया तो गर्भवती को निर्वस्त्र करके पीटा!

Thu, 03 Dec 2015 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर Updated Thu, 03 Dec 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
pregnant lady beaten by village people for not voting

प्रधानी चुनाव में वोट न देने से नाराज दबंगों पर गर्भवती महिला ने निवस्त्रकर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


गुरुवार को एसपी को दिये गये प्रार्थना पत्र में महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के मजगवां निवासी एक महिला ने कहा है कि बुधवार को वह घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव के तीन लोग आए और कहा कि तुमने मेरे मित्र को प्रधानी के चुनाव में वोट नहीं दिया तुम्हें तथा तुम्हारे परिवार का जीना मुहाल कर देंगे।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि विपक्षियों ने उसे निवस्त्र कर दिया और बदनीयती से मारने-पीटने लगे। उसकी सास तथा देवर ने उन लोगों का विरोध किया तो उन लोगों ने उनको भी जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में महिला की सास का हाथ टूट गया है। आरोपी  उसके नाक की कील, पैर का पायल तथा घर में रखा जेवर तथा कपड़ा भी उठा ले गए।

पुलिस ने भी नहीं लिया एक्शन

pregnant lady beaten by village people for not voting

मह‌िला का आरोप है कि महराजगंज तराई थाने की पुलिस सूचना के बाद भी विपक्षियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का प्रकरण सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस संबंध में एसपी डा. यूसी श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें मह‌िला का कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। प्रार्थना पत्र मिलने पर मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed