{"_id":"677ee88166d5d1498e04c205","slug":"pre-wedding-shoot-charges-reduced-in-lda-parks-after-protest-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1027735-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विरोध के बाद एलडीए के पार्कों में प्री वेडिंग शूट शुल्क हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विरोध के बाद एलडीए के पार्कों में प्री वेडिंग शूट शुल्क हुआ कम
विज्ञापन
लखनऊ। विरोध के बाद एलडीए ने अपने पार्कों में प्री वेडिंग शूट का शुल्क कम कर दिया है। एक महीने पहले एलडीए ने एक दिन का वेडिंग शुल्क 17900 रुपये तय किया था, जिसे अब घटाकर 8000 रुपये कर दिया गया है। इसे लागू भी कर दिया गया है।
गोमती नगर विस्तार स्थित एलडीए के जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती नगर में रिवर फ्रंट और लोहिया पार्क में प्री वेडिंग शूट के लिए काफी लोग आते हैं। पहले इसका कोई शुल्क तय नहीं था। करीब एक महीने पहले एलडीए ने शुल्क तय किया तो फोटाेग्राफर्स के अलावा अन्य लोगों ने इसका विरोध भी किया, जिसके बाद एलडीए ने शुल्क कम कर दिया है। एलडीए के उद्यान अधिकारी एसके भारती ने बताया कि शुल्क कम किया गया है और उसे लागू भी कर दिया गया है।