परेशान न हों यूपी में जल्द होगी बारिश, जानें डेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
43 से 45 डिग्री में तप रहे शहरियों को संडे को प्री मानसूनी बारिश से राहत मिल सकती है। बिहार और मध्यप्रदेश के पास सक्रिय कम दबाव के क्षेत्र के चलते होने वाली मौसमी उठापटक से लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में सप्ताह के अंत तक गरज-चमक के साथ सीजन की पहली झमाझम बारिश लोगों को भिगो सकती है।
मौसम विज्ञानियों ने ऐसा अनुमान जताया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बृहस्पतिवार को बताया कि मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, लेकिन शनिवार से प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में कुछेक स्थानों पर अंधड़ के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
रविवार या सोमवार को राजधानी लखनऊ समेत आसपास इलाकों में रुक-रुक कर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञानी ने बताया कि बिहार-मप्र के ऊपर सक्रिय हुए कम दबाव के क्षेत्र के चलते मौसमी उठापटक होगा।
मंगलवार के बाद से ये सिस्टम कमजोर पड़ने लगेगा, लेकिन आंशिक रूप बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। मौसम विज्ञानी के मुताबिक इस मौसमी उठापटक के बाद पहली प्री-मानसूनी बारिश के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
पारा सरका लेकिन तपन बरकरार
24 घंटों में भले ही राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम पारा मामूली रूप से सरका हो, लेकिन तपन दिन भर बरकरार रही।
सुबह से लोग 31.5 डिग्री सेल्सियस की गर्मी से जूझते रहे। 10 बजे के पहले से ही तपाते सूरज के तेवरों ने दोपहर में लू के थपेड़ों से झुलसाया।
बाइक सवारों के हाथ और पैरों के पंजे तक लू से झुलसे। दिन का अधिकतम पारा सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक 43.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जबकि न्यूनतम पारा भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक 31.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
24 घंटों के दौरान पारे में महज मामूली गिरावट हुई।