फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pre board exam also in cctv camera

Lucknow News: प्री-बोर्ड व प्रैक्टिकल परीक्षाओं पर भी रहेगी सीसीटीवी की नजर

Wed, 11 Jan 2023 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
pre board exam also in cctv camera
बलरामपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर परीक्षा का कार्यक्रम घोषित हो गया है। इस बीच 16 से 20 जनवरी तक होने वाली प्री-बोर्ड परीक्षाएं और 21 से 28 जनवरी तक होने वालीं प्रायोगिक परीक्षाएं भी सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएंगी। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दीं गईं हैं।
विज्ञापन

जिले में 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में इस बार 20 हजार 347 संस्थागत व 128 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 12 हजार 592 संस्थागत व 950 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 16 फरवरी से होंगी।
विज्ञापन

स्कूलों में सोमवार से प्री-बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रहीं हैं। जो 20 तक चलेंगी। इसके बाद 21 से 28 जनवरी तक प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। इन परीक्षाओं पर भी सीसीटीवी का पहरा रहेगा। डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि जूम एप पर जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की गई। इसमें तैयारियों के बाबत निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह का कहना है कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का कोर्स पूरा हो गया है। अब रिवीजन पर जोर है। बाल भारती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश त्रिपाठी का कहना है कि कोर्स पूरा करने के बाद रिवीजन पर फोकस किया जा रहा है। माडर्न बालिका इंटर कॉलेज की प्रीती श्रीवास्तव का कहना है कि परीक्षा की तैयारी पूरी है। बच्चों को रिवीजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed