{"_id":"67631c0ff6d7f0e7c8007b24","slug":"prayagraj-passenger-arrived-three-hours-late-raebareli-news-c-101-1-slko1034-124436-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन घंटे देर से आई प्रयागराज पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन घंटे देर से आई प्रयागराज पैसेंजर
Thu, 19 Dec 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनें विलंब से पहुंच रही हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों की लेटलतीफी ज्यादा रही। यही वजह है कि लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा इंतजार करना पड़ा। बुधवार को लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर तीन घंटे देर से आई, वहीं प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस पौने घंटे विलंब से पहुंची।
सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस और प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे देर से आई। चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल, बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल, प्रयागराज से कानपुर जाने वाली पैसेंजर व प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे देर से पहुंची।
सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस व भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस पौन घंटे और लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई। मंगलवार को देर रात बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस सवा दो घंटे और नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौने तीन घंटे विलंब से पहुंची। वाराणसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और कानपुर से प्रतापगढ़ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे देर से आई।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण देर से पहुंची हैं। यहां कोई भी ट्रेन देर तक नहीं रोकी गई। कोहरे की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें ज्यादा प्रभावित हो रही हैं।