फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   praveen togadiya in lucknow.

...तो क्या अपनी छवि बदलना चाहते हैं तोगड़िया

Mon, 15 Feb 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 15 Feb 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
praveen togadiya in lucknow.

विहिप के फायरब्रांड नेता प्रवीण तोगड़िया क्या छवि बदलने के फेर में हैं। यह सवाल रविवार को इसलिए उठा जब विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने पेशे के मुताबिक एक डॉक्टर के रुप में दिखे।

विज्ञापन


लखनऊ के कृष्णानगर में एक नर्सिंग और पैरामेडिकल इस्टीट्यूट के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लोगों को अच्छे डॉक्टर व दवाइयां मुहैया कराई जानी चाहिए।  मंदिर की बात करने की कोशिश की गई तो बोले, ‘आज सिर्फ सेहत की बात। बाकी फिर कभी।’
विज्ञापन


तोगड़िया ने उन्होंने लोगों को पश्चिमी जीवन शैली से दूर रहने की सलाह दी। कहा, जंक फूड भारतीय समाज की सेहत बिगाड़ रहा है। अनियमित दिनचर्या और खानपान की बदली शैली से युवा दुर्बल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले, विहिप ने गरीबों को इलाज में मदद के लिए ‘इंडिया हेल्थ लाइन’ बनाई है। हर शहर में कार्यकर्ताओं में से कुछ को हेल्थ अंबेसडर नियुक्त किया है। कोई भी व्यक्ति ‘इंडिया हेल्थ लाइन’ 18602333666 पर मेडिकल हेल्प ले सकता है।

हेल्थ अंबेसडर संबंधित व्यक्ति को डॉक्टर तक पहुंचाएगा। प्रयास होगा कि रियायती दाम पर दवा मिले। जांच व प्राथमिक चिकित्सा सहायता निशुल्क मिलेगी। शिविर में 200 से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया गया।

अब ये होगा तो‌गड़िया का मकसद

praveen togadiya in lucknow.

तोगड़िया ने कहा, हेल्थ अंबेसडर के तौर पर 50 हजार चिकित्सकों को अभियान से जोड़ने का प्रयास है। दो लाख कार्यकर्ताओं के जरिये एक लाख ब्लड डोनर नेटवर्क बनाएंगे। इंडिया हेल्थ लाइन के सहारे 10 करोड़ लोगों को निरोग बनाने का लक्ष्य है।

महीने में एक रविवार को चार घंटे दें
तोगड़िया ने कहा, भारत में स्वास्थ्य पर करीब 14 लाख करोड़ रुपये का सरकारी व्यय है। इंडिया हेल्थ लाइन के प्रयासों से इसे 5 लाख करोड़ से भी कम करने का लक्ष्य है।

इसके लिए कार्यकर्ताओं से माह में एक रविवार को चार घंटे का समय मांगा है। डॉ. पंकज अग्रवाल, डॉ. रीता अग्रवाल, डॉ. संतोष सिंह और डॉ. एसकेभसीन ने लोगों को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed