{"_id":"5bcb6a55bdec22697c0a84aa","slug":"praveen-togadia-organisation-announced-to-ayodhya-visit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तोगड़िया के संगठन ने किया अयोध्या कूच का एलान, प्रशस्त करेंगे राम मंदिर निर्माण का मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोगड़िया के संगठन ने किया अयोध्या कूच का एलान, प्रशस्त करेंगे राम मंदिर निर्माण का मार्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
प्रशासन की रोक के बावजूद डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के संगठन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (अहिप) ने रविवार को हर हाल में अयोध्या कूच का एलान किया है। अहिप के प्रदेश संगठन मंत्री वेद प्रकाश सचान ने शनिवार को यहां कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. तोगड़िया के नेतृत्व में रामभक्त लखनऊ से अयोध्या के लिए कीर्तन करते हुए चलेंगे। साथ ही सरकार से कानून बनाकर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
सचान ने दावा किया कि उन्हें भरोसा है कि लखनऊ के जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार को अंधेरे में रखकर उनके कार्यक्रम पर रोक लगाई है। रामभक्तों की सरकार किसी रामभक्त को अयोध्या जाने से रोक ही नहीं सकती।
विज्ञापन
फिर अहिप उसी मांग को लेकर अयोध्या कूच करने जा रही है जो मांग केंद्र और प्रदेश में सरकार चला रही राजनीतिक पार्टी के मातृ संगठन के मुखिया अर्थात सरसंघचालक ने की है। ऐसे में अहिप का कार्यक्रम असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देने वाला, गैरकानूनी और राष्ट्र के लिए खतरा कैसे हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने लखनऊ के जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अयोध्या कूच पर रोक के फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह किया है। सचान ने दावा किया कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से रामभक्त लखनऊ और आसपास पहुंच गए हैं। अयोध्या में भी रामभक्त हैं। रविवार को साफ हो जाएगा कि रामभक्त हर उत्पीड़न सहकर भी मंदिर बनवाने के लिए अंतिम सांस तक शांतिपूर्ण ढंग से संघर्ष को तैयार हैं।
Trending Videos
पहले की सरकारें थीं राम विरोधी
सचान ने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश में तो वही लोग सरकार में हैं जो खुद अयोध्या तथा श्रीराम जन्मभूमि को हिंदुओं की अस्मिता का सवाल मानकर आंदोलन करते रहे हैं। पहले की सरकारें जरूर राम विरोधी थीं, उन्हें हिंदुओं से चिढ़ थी। बावजूद इसके यदि प्रशासन रामभक्तों को अयोध्या न जाने देने पर अड़ा रहता है तो इस सरकार पर भी सवाल उठेंगे।