फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   praveen bhai togadiya on construction of ram temple.

'राम मंदिर निर्माण के लिए साढ़े चार साल में सरकार ने संतों से बात नहीं की, अब होगा कूच का ऐलान'

Tue, 28 Aug 2018 05:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Updated Tue, 28 Aug 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
praveen bhai togadiya on construction of ram temple.
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : amar ujala

अन्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि 2014 में जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी थी तो अयोध्या में राम मंदिर की उम्मीद जगी थी लेकिन इस सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में एक भी बार संतों से इस पर बात नहीं की। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए कल (बुधवार) रामलला के दर्शन के बाद वह अयोध्या कूच करने की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन


बहराइच के पलक पैलेस में अन्तरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने अयोध्या कूच में शामिल होने के लिए शहर के लोगों को निमंत्रण दिया।
विज्ञापन


तोगड़िया ने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए आज पूरे हिंदू समाज को जागरुक होने की जरूरत है। उन्होंने बैठक को संबोधित करने से पहले सिद्घनाथ मंदिर में पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। लेकिन ये ध्यान रखना चाहिए कि कारसेवा करने और सोमनाथ मंदिर से यात्रा निकालने से पहले कोर्ट से कोई आदेश नहीं लिया गया था। इसलिए अब रामलला के मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या कूच ही एक रास्ता बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed