फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pratishtha Dwadashi: People came in big number in Ayodhya.

प्रतिष्ठा द्वादशी: उत्सव पर चढ़ा छुट्टी का रंग, प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर उमड़ी भक्तों की भीड़

Sun, 12 Jan 2025 08:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Jan 2025 08:11 PM IST
सार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर समारोह के दूसरे दिन अयोध्या के साथ पड़ोसी जिलों से भी रामभक्तों की भीड़ उमड़ी। रामपथ की एक लेन पर सिर्फ श्रद्धालुओं की भीड़ ही दिखाई दे रही थी। 

विज्ञापन
Pratishtha Dwadashi: People came in big number in Ayodhya.
राममंदिर की पहली वर्षगांठ पर लगी भक्तों की भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रतिष्ठा द्वादशी के उत्सव पर संडे की छुट्टी का रंग चढ़ा तो उल्लास और बढ़ गया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर तीन दिवसीय समारोह के दूसरे दिन अयोध्या के साथ पड़ोसी जिलों से भी आराध्य के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। देश के विभिन्न राज्यों से भी श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा। रविवार को प्रतिष्ठा द्वादशी का दूसरा दिन रहा। सुबह 6.30 बजे से ही राम मंदिर में दर्शन का दौर शुरू हो गया।

विज्ञापन


श्रीरामजन्मभूमि परिसर के आसपास काफी दूर तक रामपथ की एक लेन पर सिर्फ श्रद्धालुओं की भीड़ ही दिखाई दे रही थी। जन्मभूमि पथ पर भी लंबी कतार रही। हर तरफ जयश्रीराम का उद्घोष गूंजता रहा। लता चौक, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और टेढ़ी बाजार चौराहे से जन्मभूमि की तरफ भक्तों का कारवां आगे बढ़ता रहा। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि टेढ़ी बाजार चौराहे और डाकघर तिराहे से बड़े वाहनों को राम मंदिर की तरफ जाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन


सुबह से आसमान में छाए बादल और कड़ाके की ठंड के बीच दर्शन-पूजन का दौर जारी रहा। इस बीच 11 बजे के बाद अचानक हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा। बारिश के बीच नंगे पांव रामपथ पर भक्तों के कदम जन्मभूमि की ओर अनवरत बढ़ते रहे। भीगने से बचने की भी किसी में कोई चाहत नहीं दिखी। हर कोई सिर्फ रामलला को निहारना के लिए व्याकुल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राम मंदिर के सामने मिलीं गोंडा से आईं उषा सिंह ने कहा कि बारिश हो रही है तो क्या हुआ, थोड़ा भीग ही तो जाएंगे। सबसे ज्यादा जरूरी रामलला के दर्शन करना है। नौकरीपेशा होने के नाते शनिवार को छुट़्टी नहीं मिली, इसीलिए प्रतिष्ठा द्वादशी के मुख्य उत्सव में शामिल होने से वंचित होना पड़ा। आज अवकाश था तो सीधे अयोध्या आ गए।


दर्शन के बाद अंगद टीला पर चल रहे समारोह में भी शामिल होंगे। बस्ती से आईं शीला के अनुसार पति ने शनिवार को मना कर दिया था। आज उनकी छुट्टी थी तो दर्शन का प्रोगाम फाइनल किया। इसी तरह कई अन्य श्रद्धालु प्रतिष्ठा द्वादशी के उत्सव को लेकर भावविभोर नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed