फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prashanti, Anayika, Anvika and Kimaya in the finals

Lucknow News: प्रशस्ति, अनायिका, अनविका और किमाया फाइनल में

Mon, 01 Jun 2026 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Prashanti, Anayika, Anvika and Kimaya in the finals
लखनऊ। एक्सीलिया बैडमिंटन अकादमी की ओर से एक्सीलिया स्कूल में आयोजित हेमलता पाठक मेमोरियल ओपन जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट के बालिका वर्ग में प्रशस्ति शर्मा, अनायिका, अनविका और किमाया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्गों के फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


अंडर-13 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में प्रशस्ति शर्मा ने इकांशी सिंह को 15-11, 15-13 और अनायिका ने किमाया को 15-7, 15-12 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अंडर-11 बालिका वर्ग में अनविका ने लोक्षिता को 15-5, 15-4 और किमाया ने कषिका खन्ना को 15-7, 15-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


अंडर-13 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में समृद्ध पांडेय ने अधिराज दास को 30-22, व्योम सिंह ने नव्या शर्मा को 30-13, आनंद राज ने आदविक वर्मा को 30-12 और मोक्ष सिंह ने रिद्धवा श्रीनेत को 30-19 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-15 बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सारा ने सुमेधा को 30-15, अनायिका ने रिया वर्मा को 30-14 और प्रशस्ति शर्मा ने धानी को 30-16 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में लोनीबॉन पवे, आशीष कुमार, अरिंजय सिंह, रिथिम, आदित्य शर्मा, सत्यम, दीपक सहगल और अश्वत मिश्रा ने शानदार जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed