फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prashant Kishor meet with congress activists.

मिशन यूपी के लिए कांग्रेस को युवाओं पर भरोसा, बनेगी 'यूथ टीम'

Fri, 22 Apr 2016 06:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 22 Apr 2016 06:03 AM IST
विज्ञापन
Prashant Kishor meet with congress activists.
प्रशांत किशोर व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री

कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बृहस्पतिवार को यहां गांधी प्रेक्षागृह में युवा कांग्रेसियों व एससी-एसटी विभाग के नेताओं के साथ बैठक कर फीडबैक लिया। पांच घंटे से अधिक चली बैठक में पीके ने युवा कांग्रेसियों में जोश भरा।

विज्ञापन


उन्होंने चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे युवाओं को अपने विधानसभा क्षेत्र में 250 यूथ की टीम बनाने के लिए कहा। पीके ने एक मोबाइल नंबर भी दिया, जिस पर टीम के सभी सदस्यों के फोन नंबर व फोटो भेजनी होगी।
विज्ञापन


प्रशांत किशोर ने युवा कांग्रेसियों से कहा कि वे इस बार विधानसभा चुनाव सीटें बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि सरकार बनाने के लिए लड़ें।
उन्होंने कहा, मैं तो केवल रणनीति बनाने आया हूं। काम तो कार्यकर्ताओं को ही करना है। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं को एकजुट होने की सलाह देते हुए कहा कि सिर्फ काम पर ध्यान दें, अफवाहों पर नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार दलित कार्यकर्ता बनाएं, राहुल से मिलवाएंगे

Prashant Kishor meet with congress activists.

युवा कांग्रेसियों की टिकट में ज्यादा हिस्सेदारी की मांग पर उनका कहना था कि पंजाब में भी 40 फीसदी युवाओं को टिकट दिए जा रहे हैं।

यूपी में भी युवाओं को अधिक से अधिक टिकट दिए जाएंगे। पीके ने कहा कि वे अगले 10 महीने यूपी में ही रहकर काम करेंगे। इस दौरान वे सभी से नियमित मिलेंगे।

एससी-एसटी विभाग के नेताओं की बैठक में प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार दलित कार्यकर्ता बनाए जाएं। जो भी यह काम कर लेगा उसकी मीटिंग राहुल गांधी से करवाई जाएगी।

उन्होंने युवा कांग्रेसियों से भी कहा कि यदि वे 10 हजार युवा कार्यकर्ताओं की संख्या जुटा लेंगे तो उन्हें भी राहुल से मिलवाएंगे।
सूत्रों के अनुसार पीके ने यहां तक कहा कि वे टिकट की गारंटी तो नहीं लेते हैं लेकिन राहुल गांधी से सीधे मिलवाकर बात जरूर करवाएंगे।

'जिसकी अच्छी तैयारी होगी टिकट देने में उसको मिलेगी वरीयता'

Prashant Kishor meet with congress activists.

एससी-एसटी विभाग के नेताओं ने रिजर्व सीटों के अलावा भी टिकट दिए जाने की मांग की। इस पर कहा गया कि जिसकी तैयारी अच्छी होगी उसे ही सीट के टिकट में वरीयता दी जाएगी।

इस मौके पर एससी-एसटी विभाग के चेयरमैन भगवती प्रसाद चौधरी, विभाग की प्रभारी अन्नू टंडन, एआईसीसी को-ऑर्डिनेटर शशांक शुक्ला, विधायक बंशी पहाड़िया, राजबहादुर, ओम प्रकाश मौजूद थे।

सूखे से प्रभावित लोगों के बीच जाकर अपनी पहचान बनाएं

Prashant Kishor meet with congress activists.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि यूपी में पार्टी की सरकार तभी बनेगी जब कांग्रेस के सभी फ्रंटल, विभाग व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे।

इस समय प्रदेश के लगभग 50 जिले सूखे से प्रभावित हैं, हमें पीड़ित लोगों के लिए काम कर वहां अपनी व पार्टी की पहचान मजबूत करनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने युवा कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए क्या कार्य किए जाएं, इस पर आप सुझाव दे सकते हैं। हम सभी उन सुझावों पर एकजुट होकर काम करेंगे और अपने लक्ष्य में सफल होंगे।

बैठक को कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर तथा विधान परिषद दल के नेता नसीब पठान के अलावा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी और चारों जोनों के अध्यक्षों ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed