फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   prasad banned in polythene in ayodhya's ramlalla after cm shows resentment over it

अयोध्या : सीएम की नाराजगी के बाद पॉलीथीन में रामलला का प्रसाद ले जाने पर लगी रोक

Thu, 31 Oct 2019 11:28 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 31 Oct 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
prasad banned in polythene in ayodhya's ramlalla after cm shows resentment over it
टेंट में रामलला - फोटो : सोशल मीडिया
विवादित परिसर स्थित श्रीरामजन्मभूमि में पॉलीथीन में प्रसाद ले जाने पर प्रशासन द्वारा रोक लगा दी गई है। यह कदम दीपावली के दिन रामलला का दर्शन करने गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद उठाया गया है। 
विज्ञापन


हालांकि, रामलला को इलायचीदाना, मिश्री व कच्ची मूंगफली का प्रसाद चढ़ता है, जिसके लिए कपड़े-कागज की थैलियां न होने से दो दिन से प्रसाद बेचने वाले प्रभावित हैं। विवादित परिसर के रिसीवर व कमिश्नर मनोज मिश्र का कहना है कि रामलला को प्रसाद चढ़ाने पर कोई रोक नहीं है, केवल पॉलीथीन के प्रयोग पर रोक लगाई गई है। 
विज्ञापन


दीपोत्सव में अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री ने अगले दिन 27 अक्तूबर को रामलला का दर्शन किया था। इस दौरान उन्हें रामजन्मभूमि क्षेत्र में जमीन पर पड़ी तमाम पॉलीथीन नजर आई, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि जब पूरे देश में पॉलीथीन प्रतिबंधित हो रही है तो यहां प्रतिबंध क्यों नहीं लग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन ने परिसर में पॉलीथीन ले जाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया। पॉलीथीन में प्रसाद ले जाने पर रोक लगने के कारण व कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था अभी तक न होने के कारण श्रद्धालुओं को रामलला को प्रसाद चढ़ाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास कहते हैं कि सुरक्षा कारणों से करीब 19 वर्ष पहले ही पारदर्शी पन्नी में इलायचीदाना, मिश्री व मूंगफली प्रसाद के रूप में ले जाने की अनुमति दी गई थी। इससे पूर्व तक पहले बर्तन, लड्डू, पेड़ा आदि कई सामान श्रद्धालु लेकर आते थे। दो दिन से प्रसाद लेकर श्रद्धालु नहीं आ पा रहे हैं।

कहा कि सुनने में आ रहा है कि पारदर्शी पन्नी में रामलला के दरबार में प्रसाद ले जाने पर रोक लगाई गई है। इससे श्रद्धालु परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं, दुकानदार भी वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण प्रसाद नहीं बेच पा रहे हैं।
 

विहिप ने की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग

विश्व हिंदू परिषद ने अविलंब प्रसाद चढ़ाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि पर स्थानीय प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को पारदर्शी पन्ने में प्रसाद चढ़ाने पर प्रतिबंध लगाने से पूर्व विकल्प तलाशना चाहिए था। वैकल्पिक व्यवस्था होने से पूर्व प्रशासन को प्रतिबंध हटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समस्या के तात्कालिक समाधान के लिए विहिप विवादित परिसर के रिसीवर से मुलाकात कर चर्चा करेगी।

प्रसाद चढ़ाने पर कोई रोक नहीं 
पूरे देश में पॉलीथीन पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्लॉस्टिक मुक्त स्वच्छ भारत के अभियान अनुपालन के क्रम में रामजन्मभूमि क्षेत्र में भी पॉलीथीन में प्रसाद ले जाने व बेचने पर रोक लगाई गई है। प्रसाद चढ़ाने, प्रसाद ले जाने पर कोई रोक नहीं है। पॉलीथीन छोड़कर श्रद्धालु अन्य पारदर्शी वस्तु में प्रसाद ले जा सकते हैं।
- मनोज मिश्र, रिसीवर/मंडलायुक्त, विवादित परिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed