फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Praneeth in the final, Lakshya in the last four

Lucknow News: प्रणित फाइनल में, लक्ष्य अंतिम चार में

Sun, 21 Jun 2026 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Praneeth in the final, Lakshya in the last four
लखनऊ। गाजियाबाद में चल रही द्वितीय यूपी राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में छाप छोड़ी। अंडर-11 बालक वर्ग में प्रणित अग्रवाल ने दमदार खेल दिखाते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

प्रणित ने सेमीफाइनल में वर्चस्व अग्रवाल को 11-5, 11-3, 11-5 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। उधर, विराज सिंह का सफर सेमीफाइनल में समाप्त हो गया। उन्हें गौतमबुद्ध नगर के हरसहज सिंह मोहल के खिलाफ करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


अंडर-13 बालक वर्ग में लखनऊ के लक्ष्य कुमार और प्रणित अग्रवाल ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। लक्ष्य ने आर्यवीर बोहरा, जबकि प्रणित ने राहिल गर्ग को पराजित किया। अंडर-11 बालिका वर्ग में आइजेल कुमार ने क्वार्टर फाइनल जीतकर अंतिम चार में स्थान बनाया, लेकिन सेमीफाइनल में आगरा की वेदांशी पोद्दार से हार गईं। महिला वर्ग में गुंगुन साहू ने प्री-क्वार्टर फाइनल जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed