फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pran Pratistha: Heavy vehicles will not be able to go to Ayodhya from today till January 22

प्राण प्रतिष्ठा: आज से 22 जनवरी तक अयोध्या नहीं जा सकेंगे भारी वाहन, जानिए डायवर्जन के नए रूट

Wed, 17 Jan 2024 09:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 17 Jan 2024 09:23 AM IST
सार

प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए आज से अयोध्या की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। 20 जनवरी के बाद हल्के वाहन भी अयोध्या की ओर नहीं जा सकेंगे। 

विज्ञापन
Pran Pratistha: Heavy vehicles will not be able to go to Ayodhya from today till January 22
आज से लागू हुआ डायवर्जन

विस्तार

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन किया है। इसके तहत भारी वाहनों को अयोध्या जाने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। लखनऊ से अयोध्या होकर संतकबीरनगर, बस्ती, गोरखपुर, महाराजगंज जाने वाले भारी वाहन परिवर्तित मार्ग से जा सकेंगे। वहीं, 20 जनवरी से छोटे वाहनों के लिए भी मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ व भविष्य के अन्य आयोजनों के आधार पर पुलिस आगे की रणनीति बनाएगी।

विज्ञापन


भारी वाहनों का ऐसे किया गया है डायवर्जन
- सीतापुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों का बाराबंकी या अयोध्या की ओर जाना प्रतिबंधित रहेगा। सीतापुर की ओर से गोंडा गोरखपुर की ओर जाने वाले वाहन सीतापुर से ही बहराइच होते हुए गोंडा और गोरखपुर की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

- सीतापुर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको संतकबीरनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर की ओर जाना है वे भिठौली तिराहा, इंजीनियरिंग काॅलेज चौराहा, टेढ़ीपुलिया चौराहा, कुर्सी रोड, बेहटा चौराहा, किसान पथ, वाया सुल्तानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों का बाराबंकी या अयोध्या की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन जुनाबगंज मोड़, मोहनलालगंज कस्बा तिराहा, गोसाईंगंज कस्बा तिराहा, सुल्तानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए जा सकेंगे।
- आगरा एक्सप्रेसवे या हरदोई की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको गोरखपुर, बस्ती, महराजगंज, संतकबीरनगर की ओर जाना है वे बाराबिरवा चौराहा, जुनाबगंज तिराहे से बाएं मुड़कर मोहनलालगंज कस्बा चौराहा पहुंचेंगे। यहां से दाएं मुड़कर बछरावां से हैदरगढ़ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए जा सकेंगे।

अयोध्या के लिए स्पेशल जनरथ बस सेवा आज से

Pran Pratistha: Heavy vehicles will not be able to go to Ayodhya from today till January 22
जनरथ बस। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
 अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए परिवहन निगम बुधवार से स्पेशल जनरथ बस सेवा शुरू करेगा। वहीं चारबाग से अयोध्या के लिए जल्द ही रामरथ बसें चलाई जाएंगी। परिवहन निगम लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार से शुरू हो रही जनरथ बस दिन में अयोध्या धाम के दो चक्कर लगाएगी। कैसरबाग से अयोध्या के लिए स्पेशल जनरथ बस सुबह सात बजे रवाना होगी। यह बस अवध बस स्टेशन पर सुबह 7:30 बजे पहुंचेगी, यहां से आठ बजे रवाना होकर सुबह 11 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या धाम से सुबह 11:30 बजे बस रवाना होगी और दोपहर 2:30 बजे अवध बस स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में बस कैसरबाग नहीं जाएगी।

अयोध्या के लिए दूसरी शिफ्ट में बस दोपहर तीन बजे अवध बस स्टेशन से निकलेगी और शाम छह बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी में शाम 6:30 बजे अयोध्या धाम से निकलेगी और रात 9:30 बजे अवध बस स्टेशन पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि कैसरबाग से अयोध्या धाम का किराया 245 रुपये और अवध बस स्टेशन से 225 रुपये रखा गया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या आने-जाने वाली बसों का कायाकल्प किया जा रहा है। बसों में रामधुन बजाई जा रही है। बस अड्डों पर हेल्पडेस्क भी बनाई गई हैं।

चारबाग से चलेगी रामरथ बस
क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या धाम के लिए रामरथ नाम से साधारण बसों को चलाया जाएगा। इसके लिए प्रदेशभर के लिए करीब 10 बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें एक बस लखनऊ को मिलेगी। यह बस चारबाग से चलाई जाएगी। जल्द ही इसकी टाइमिंग और किराया जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed