फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pran Pratistha: CM Yogi will go to Ayodhya today

प्राण प्रतिष्ठा: सीएम योगी जाएंगे अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि परिसर के अलावा इन जगहों का करेंगे निरीक्षण

Tue, 09 Jan 2024 08:26 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 09 Jan 2024 08:26 AM IST
सार

प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या जा रहे हैं। वह सुबह 11 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरेंगे। 

विज्ञापन
Pran Pratistha: CM Yogi will go to Ayodhya today
सीएम आज जाएंगे अयोध्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या जा रहे हैं। वह श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्यों की प्रगति देखेंगे। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां भी परखेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियों के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी करीब 11 बजे एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि परिसर के अलावा अमानीगंज जलकल परिसर, पुलिस कंट्रोल रूम, लता मंगेशकर चैाक, निर्माणाधीन टेंट सिटी सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण करेंगे। आयुक्त कार्यालय में दो बजे विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। फिर संतों के साथ भी बैठक करेंगे। इसके बाद लखनऊ वापस चले जाएंगे।

विज्ञापन


राम जन्मभूमि के सुरक्षा सलाहकार ने परखी तैयारियां
 राम जन्मभूमि के सुरक्षा सलाहकार केके शर्मा भी सोमवार को पहुंचे। उन्होंने राम जन्मभूमि पथ व राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा के इंतजामों की जानकारी ली। राम जन्मभूमि पथ पर लगाए जा रहे सुरक्षा उपकरणों की भौतिक प्रगति भी देखी। एक दिन पहले राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राम जन्मभूमि पथ पर सुरक्षा उपकरण लगाने की धीमी गति पर नाराजगी जताई थी। राम जन्मभूमि के सुरक्षा सलाहकार ने भी कार्यदायी संस्था को काम तेज करने का निर्देश दिया है। सोमवार से रात में भी काम शुरू हो गया है। हर हाल में 14 जनवरी तक सभी उपकरण लगाने व यात्री सुविधा केंद्र का संचालन शुरू करने को कहा है। सोमवार से ही सुरक्षा उपकरणों का ट्रायल होना था लेकिन अधूरे काम के चलते ट्रायल स्थगित कर दिया है। अब सारे उपकरण लग जाने के बाद 15 जनवरी से एक साथ ट्रायल शुरू किया जाएगा। सलाहकार ने राममंदिर में भी लग रहे सुरक्षा उपकरणों की भौतिक प्रगति देखी। निरीक्षण के दौरान आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी राजकरण नैय्यर, एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


22 को सभी देवालय, मंदिर व चौराहे दीपों से करेंगे जगमग
 भाजपा आम जनमानस की भागीदारी से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को अयोध्या के सभी देवालय, मंदिर और चौराहों को दीपों से जगमग करेगी। चौराहों पर रंगोली बनाकर फूल-माला से सजाया जाएगा। यहां पर तोरण द्वार भी बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 14 जनवरी को मकर सक्रांति से स्वच्छता अभियान भी शुरू होगा। यह जानकारी भाजपा के महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने दी। वह सोमवार को पार्टी कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए वृहद तैयारी की कार्ययोजना बनाई जाए। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित हों। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पांच सदी के संघर्ष के बाद ऐतिहासिक दिन आया है। पूरी अयोध्या को भव्य तरीके से सजाना है। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या को जनसहयोग से पॉलीथिन मुक्त करना है। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा। यह अयोध्या वासियों का दायित्व है कि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता के साथ स्वच्छ व सुंदर धाम का दर्शन यहां पर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed