{"_id":"65a74669b2e4f1d80108b3f5","slug":"pran-pratishtha-many-industrialists-including-amitabh-virat-made-booking-in-hotels-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राण प्रतिष्ठा: अमिताभ, विराट सहित कई उद्योगपतियों ने अयोध्या के होटलों में कराई बुकिंग, 20 से 23 तक होटल फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राण प्रतिष्ठा: अमिताभ, विराट सहित कई उद्योगपतियों ने अयोध्या के होटलों में कराई बुकिंग, 20 से 23 तक होटल फुल
Wed, 17 Jan 2024 08:45 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 17 Jan 2024 08:45 AM IST
सार
प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए देश भर के सेलिब्रेटीज ने होटलों की बुकिंग करानी शुरू कर दी हैं। अयोध्या के सिविल लाइन के एक होटल में सबसे ज्यादा डिमांड है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए महानायक अमिताभ बच्चन, विराट कोहली, बैल कोल्हू (सरसों का तेल) के मालिक घनश्याम खंडेलवाल सहित कई उद्योगपतियों ने होटलों में बुकिंग करा ली है। सेलिब्रेटी के नाम पर फर्जी बुकिंग रोकने के लिए बुकिंग की नई व्यवस्था लागू की गई है। निमंत्रित विशिष्ट जनों के लिए आवंटित कोड के मिलान के बाद ही अंतिम रूप से बुकिंग की जा रही है। होटलों की सुरक्षा को लेकर भी कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
हालांकि शहर में अब तक 100 से ज्यादा सेलिब्रेटी और उद्योगपतियों ने होटलों में बुकिंग करा ली है। सुरक्षा कारणों से उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं कि वे कहां ठहरेंगे। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में अमिताभ बच्चन, क्रिकेटर विराट कोहली सहित कई अन्य की बुकिंग प्रक्रिया में है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस में ही एक अन्य होटल में उद्योगपतियों में अमित मटैनिक के मालिक, सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज के मालिक आरके सिन्हा, उद्योगपति पारिख, प्रमोद चौधरी, मयंक अग्रवाल, संजय कुमार सारवानी, सेंट्रल ऑडिट एजेंसी के निदेशक आशुतोष शर्मा, सांसद रेड्डी (पूरा नाम स्पष्ट नहीं), यूपीपीसीएल के एमडी ने बुकिंग करा ली है। हाईवे स्थित एक होटल में शिवसेना के नेताओं की बुकिंग की जा रही है। नहरबाग स्थित होटल में कलाकार ठहरे हैं। साहबगंज स्थित एक होटल में वीआईपी की बुकिंग है। कई अन्य होटलों में भी बुकिंग का काम तेज है। किसी ने 20 जनवरी तो किसी ने 21 जनवरी से बुकिंग कराई है। सभी लोग 22 से 23 जनवरी तक रह सकते हैं।
विज्ञापन
होटल में बुकिंग के लिए सुरक्षा कारणों से नई व्यवस्था लागू की गई है। एक होटल मालिक ने बताया कि बुकिंग के लिए सूचना तो कई सेलिब्रेटी और उद्योगपतियों ने की है, लेकिन उनको दिए गए कोड के मिलान के बगैर बुकिंग फाइनल नहीं की जा सकती है। ऐसा विशिष्ट जनों के नाम पर फर्जी बुकिंग रोकने के लिए व्यवस्था बनाई गई है। वीवीआईपी और उद्योगपतियों के होटल में रुकने के मद्देनजर होटलों को सुरक्षा घेरे में लिए जाने की कवायद शुरू की गई है।