{"_id":"c261a6e85e2566d8fdf6a532da37b7df","slug":"prakash-parv-starta-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में शुरू हुआ गुरु का प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में शुरू हुआ गुरु का प्रकाश पर्व
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 30 Aug 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में शनिवार से गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व की रौनक बिखरेगी। गुरुद्वारा नाका हिंडोला में होने वाले तीन दिवसीय समारोह में गुरु के शबद, गुरु कीर्तन और गुरबानी गूंजेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर भी बरता जाएगा और आतिशबाजी भी होगी। समारोह की शुरुआत सुबह गुरमत समागम से होगी।
सिख सेवक जत्थे के अध्यक्ष सरदार हरविंदर पाल सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि प्रकाश पर्व समारोह की शुरुआत शनिवार सुबह 4:30 बजे बैंड बाजों, शबद चौकी से हुई। इस दौरान शबद कीर्तन, फूलों की बरखा, आतिशबाजी भी हुई।
विज्ञापन
इसी के साथ अखंड पाठ साहिब की शुरुआत हुई। शाम के दीवान में रागी जत्थे गुरु का बखान करेंगे। भाई मनमोहन सिंह बरेली वाले शबद कीर्तन करेंगे।
31 अगस्त को सुबह और शाम को दीवान सजेंगे। एक सितंबर को सुबह दीवान के बाद 10 से 12 बजे तक रक्तदान शिविर लगेगा।
इससे पहले सुबह गुरु नानक विद्यालय चंदरनगर के छात्र-छात्राओं का बैंड फूलों की बरखा, आतिशबाजी करेगा।
अखंड पाठ साहिब समाप्ति के बाद लंगर बंटेगा। इस मौके पर लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन