मोदी की नसीहत, 'सोच बदलो, अपराध थमेंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ने का कारण यहां की जाति और धर्म आधारित राजनीति है, जब तक अखिलेश यादव अपनी सोच नहीं बदलेंगे तब तक अपराध नहीं थमेगा।
यह कहना है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी का जो कि एक कार्यक्रम के सिलसिले में वाराणसी आए हुए थे।
उनसे जब प्रदेश में अपराध के कारणों पर बात की गई तब उन्होंने यह जवाब दिया।
गौरतलब है कि कानून व्यवस्था को लेकर यूपी सरकार कठघरे में है और अपराध रोकने में सरकार नाकाम ही साबित हो रही है।
मुलायम को भी नहीं सूझा जवाब
प्रदेश में बढ़ते अपराध पर जब सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने टालने के अंदाज में मीडिया को जवाब दिया कि 'आप अपना काम करो, हमें अपना काम करने दो।'
हालांकि उन्होंने प्रदेश सरकार की नाकामी पर भी कुछ नहीं कहा। ऐसा नहीं है कि अपराध सिर्फ अखिलेश के मुख्यमंत्रित्व काल में हो रहे हैं, यह तब भी हो रहे थे, जब मुलायम सिंह यादव खुद मुख्यमंत्री थे।
वहीं अखिलेश यादव भी बदायूं में हुए रेप और मर्डर मामले पर मीडिया के सवालों पर भड़क गए थे।
अखिलेश ने ये दिया था जवाब
बदायूं रेप केस पर जब एक महिला पत्रकार ने अखिलेश से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 'आप तो सुरक्षित हैं ना, आपको तो कुछ नहीं हुआ।'
इसके अलावा अखिलेश ने अपने बचाव में यह भी तर्क दिया था कि इस इंटरनेट के जमाने में अगर पर गूगल पर जाएं तो आपको पता चलेगा कि हर राज्य में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
अखिलेश का तर्क था कि एक साजिश के तहत ही प्रदेश सरकार को घेरने का प्रयास किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि बदायूं रेप एंड मर्डर केस के बाद प्रदेश में एक के बाद एक महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं चर्चा में आ रही हैं।