फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pradhanmantri awas yojna will be start soon in up

प्रधानमंत्री आवास योजना को मिली रफ्तार, बेहद कम कीमत में मिलेंगे मकान

Sat, 27 May 2017 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 27 May 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
pradhanmantri awas yojna will be start soon in up
डेमो प‌िक - फोटो : Yes Bank
निम्न आय वर्ग वाले लोगों का अपना घर होने का सपना जल्द ही साकार होगा। सरकार बदलते ही सूबे में प्रधानमंत्री आवास योजना को रफ्तार देने की कवायद शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में जहां 5.40 लाख मकान बनाने का लक्ष्य तय किया है, वहीं मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली ‘स्टेट लेवल सैंक्शन एंड मॉनिटरिंग कमेटी’ (एसएलएसएमसी) ने 30 हजार मकान बनाने की डीपीआर को मंजूरी भी दे दी है। इसे केंद्र को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


वहां से मंजूरी मिलने के साथ ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार ने इस अतिमहत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत 2015 में ही की थी, लेकिन सपा सरकार ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इस योजना की शुरुआत यूपी में नहीं हो पाई थी। अलबत्ता केंद्र का दबाव पड़ने पर सपा सरकार ने 2016 में इसे शुरू तो कर दिया, लेकिन एक भी प्रोजेक्ट तैयार नहीं हो पाया था। तत्कालीन राज्य सरकार की मंशा को देखते हुए आवास विभाग और नोडल एजेंसी राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) भी योजना के प्रति उत्सुक नहीं रहे। अब सूबे में सरकार बदली तो राज्य के अधिकारी भी केंद्रीय योजनाओं को लेकर सक्रिय हो गए हैं।  

मात्र 1.46 लाख में मिलेगा गरीबों को मकान

pradhanmantri awas yojna will be start soon in up
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
वैसे तो इस योजना का क्रियान्वयन सूबे के 652 नगर निकायों में किया जाना है, लेकिन एसएलएसएमसी की ओर से स्वीकृत 30 हजार मकान बनाने काप्रोजेक्ट फिलहाल 90 छोटे शहरों के लिए तैयार किया गया है। बड़े शहरों के लिए प्रोजेक्ट तैयार करने का काम जुलाई से शुरू होगा।
 
सरकार की ओर से तय मानक के मुताबिक ईडब्ल्यूएस श्रेणी के मकान की कीमत 3.96 लाख रखी गई है। इसमें से 1.5 लाख रुपये केंद्र सरकार और 1 लाख रुपये राज्य सरकार अनुदान देगी। लाभार्थी को बचे 1.46 लाख रुपये ही देने होंगे। 

21 वर्गमीटर कारपेट एरिया में बनने वाले मकान में दो कमरे, किचन व और शौचालय होगा। मकान खुद लाभार्थी को बनवाना होगा। सरकारी एजेंसी सिर्फ अनुदान की राशि व मकान बनाने के लिए जरूरी तकनीकी सलाह मुहैया कराएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed